फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will Give Insurance security To traders

व्यापारियों की बल्ले-बल्ले, 5 से 50 लाख तक का मिलेगा बीमा कवर, ऐसे होगा नुकसान का आकलन

Tue, 16 Jul 2019 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government will Give Insurance security To traders
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

चुनावी मोड में चल चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को व्यापारी को बड़ी राहत देने का आश्वासन दिया है। प्रदेश भर के व्यापारी प्रतिनिधियों से बातचीत में सीएम ने एलान किया कि सरकार प्रदेश के व्यापारियों को आगजनी या प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर 5 से 50 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा देगी।

विज्ञापन


 व्यापारी के नुकसान का आकलन जीएसटी और इनकम टैक्स रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार जल्द ही बीमा कंपनियों के टेंडर आमंत्रित करेगी। एक सप्ताह में व्यापारी कल्याण बोर्ड की जिला सलाहकार कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। कमेटियों की सलाह से ही व्यापारियों से जुड़े मामलों में फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन


व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शिव कुमार जैन की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले से तीन से चार व्यापारी नेताओं की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बंद कमरे में हुई। व्यापारियों ने सीएम के सामने जीटीएसी रिटर्न में आ रही परेशानी, ओवरलोडिंग के नाम पर वसूली, शहरी निकाय विभाग के किराएदारों को मालिक बनाने में आ रही दिक्कतों व दूसरी मांगों को रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने एक-एक व्यापारी से उनकी परेशानी पूछी और समाधान का भरोसा दिया। बैठक से डीसी और एसपी से लेकर भाजपा के पदाधिकारियों तक को बाहर कर दिया गया था। केवल जीएसटी के अतिरिक्त सचिव संजीव कौशल और स्टेट जीएसटी उपायुक्त के बोडवाल को शामिल होने की अनुमति दी गई। बैठक शुरू होने तक सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व सांसद अरविंद शर्मा मौजूद रहे लेकिन बाद में वे हिमाचल के राज्यपाल रहे आचार्य देवव्रत के साथ कार्यक्रम में चले गए। 

यह कदम उठाएगी सरकार
- जो व्यापारी टैक्स देता है, उसका 5 लाख से 50 लाख तक का बीमा कराएगी सरकार।
- हर जिले में गठित होगी व्यापारी कल्याण सलाहकार समिति।
- लघु उद्योग व 20 से 40 लाख तक का सालाना कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए जीएसटी के नियमों को सरल किया जाएगा।
- 5 करोड़ तक के कारोबारी को हर माह जीएसटी रिटर्न भरना पड़ रहा है। केंद्र सरकार को अर्जी भेजकर रिटर्न तिमाही कराने का प्रयास होगा।
- व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े पुराने मामलों को 31 जुलाई तक हल करवाना था। अब उसकी तिथि 31 दिसंबर करवाई जाएगी।
- ट्रांसपोर्ट नगर या काठमंडी के लिए तय कामर्शियल प्लाटों का रेट कम कराने का प्रयास होगा।  
- वक्फ बोर्ड की संपत्ति से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा।

हर वर्ग की दिक्कतों को दूर कर रहे: सीएम
व्यापारियों की मीटिंग पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम में ईंट-भट्ठे से जुड़े कारोबारियों की मीटिंग ली थी। अब रोहतक में छोटे व्यापारियों की परेशानियों को समझा है। इन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कपड़ा, प्लाई, ऑटो, सीमेंट कारोबार सहित दूसरे व्यापारियों ने अपनी बात रखी है। व्यापारियों का जल्द ही बीमा कराएंगे। इसे आप विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख सकते हैं।

जब सीएम ने जैन को टोक दिया
हुआ यूं मीटिंग में व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन शिव कुमार जैन ने सीएम, सांसद व मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद बोले कि अब व्यापारी अपनी बातें एक-एक करके सीएम के सामने रखेंगे। ऐसा कहते ही सीएम ने कहा कि यह करने के लिए आपको किसने बोला। मैं खुद एक-एक व्यापारी से सीधी बात करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed