फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will give festive advance to Group D personnel

दिवाली की सौगात: हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मियों को त्योहारी एडवांस, मिलेंगे 10 हजार रुपये, नहीं पड़ेगा ब्याज

Mon, 25 Oct 2021 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Oct 2021 10:37 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ग्रुप-डी कर्मचारियों को त्योहारों में 10 हजार रुपये एडवांस देगी। इस राशि पर कोई ब्याज नहीं पड़ेगा। सरकार 10 समान किस्तों पर इस राशि को वसूलेगी। अगर पति और पत्नी दोनों सेवारत हैं तो सिर्फ एक को ही एडवांस मिलेगा।

विज्ञापन
Haryana government will give festive advance to Group D personnel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ग्रुप-डी कर्मियों को 10 हजार रुपये ब्याज मुक्त त्योहारी एडवांस देगी। दस समान किस्तों में यह राशि कर्मियों से वसूली जाएगी। इस संबंध में सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किया है। पक्के के अलावा एक साल की सेवा पूरी कर चुके, 10 माह आगे भी कार्य करने वाले कच्चे और तदर्थ कर्मियों को आवेदन करने पर यह एडवांस दिया जाएगा। तीन नवंबर से पहले इसकी अदायगी जरूरी है।

विज्ञापन


एडवांस स्वीकृति से पहले आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) यह संतुष्टि करेंगे कि कर्मचारी भविष्य में सेवा में बना रहेगा और राशि डूबेगी नहीं। दैनिक वेतन भोगी और वर्क चार्ज कर्मी इसके पात्र नहीं होंगे। दूसरे महकमों, बोर्ड-निगमों व निकायों में प्रतिनियुक्ति पर गए कर्मियों को मूल विभाग यह राशि प्रदान नहीं करेगा। पति-पत्नी दोनों के सेवारत होने पर एक को ही एडवांस दिया जाएगा। निलंबित कर्मी इसके पात्र नहीं होंगे। हर माह होने वाली वसूली की जानकारी वित्त विभाग के अलावा प्रधान महालेखाकार कार्यालय को भेजना जरूरी है।
विज्ञापन


हजारों कर्मियों का नहीं कटेगा एक दिन का वेतन
हरियाणा सरकार ने हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। 26 नवंबर 2020 को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दिन अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों का वेतन नहीं कटेगा। उनकी हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, डीसी, बोर्ड-निगमों के मुख्य प्रशासक व प्रबंध निदेशकों को इस संबंध में सोमवार को निर्देश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राज्य के कुछ विभागों, बोर्ड, निगमों आदि में कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। काफी संख्या में कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर ड्यूटी पर नहीं आए। अब सरकार ने 26 नवंबर को हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की अनुपस्थिति को देय अवकाश माना है। अनुबंधित कर्मचारियों की एक्सट्रा आर्डिनेरी लीव पास की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed