फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will be start digital locker system soon

अब घर बैठे पाएं पेपरलेस-कैशलेस डिजिटल प्रमाण पत्र, बस करना होगा ये काम

Sat, 12 Jan 2019 09:59 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will be start digital locker system soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

हरियाणा सरकार का फोकस चुनावी साल में जनता को पेपरलेस, कैशलेस और फेसलेस सुविधा घर बैठे मुहैया कराने पर रहेगा। इसके लिए सरकार डिजिटल लॉकर सिस्टम को धरातल तक लागू करने जा रही है। 

विज्ञापन


हर व्यक्ति को इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए जरूरी सरकारी दस्तावेज व प्रमाण पत्र उपलब्ध होंगे। सरकार ने योजना सिरे चढ़ाने के लिए सभी सरकारी विभागों को डिजिटल लॉकर्स से अधिक से अधिक दस्तावेज व प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सरकार के लॉकर्स में अनेक जरूरी दस्तावेज और प्रमाण मौजूद हैं। जिन्हें मोबाइल पर डिजी लॉकर ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर या फिर कंप्यूटर पर जाकर वेबसाइट एचटीटीपीएस://डिजीलॉकर.जीओवी.इन पर लॉगइन कर आसानी से हासिल किया जा सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट 2000 के अनुसार डिजिटल दस्तावेज हर जगह मान्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana government will be start digital locker system soon
सांकेतिक तस्वीर

इससे समय, पैसे व कागज की मदद होगी। कागज बनाने के लिए पेड़ कम काटने पड़ेंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। लोगों को बिना कहीं जाए घर बैठे चुटकी में दस्तावेज या प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाएगा। राशि खर्च न होने से आर्थिक फायदा भी होगा।

डिजीलॉकर में ये प्रमाण पत्र मौजूद
जाति, मूल निवासी, जन्म, आय, मृत्यु, आर्थिक तौर पर सामान्य पिछड़ा, अल्पसंख्यक, ग्रामीण क्षेत्र, पेंशन, बीज बिक्री लाइसेंस, स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई के दसवीं-बारहवीं के सर्टिफिकेट, पीडीएस राशन कार्ड, ड्र्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण, एलपीजी सबस्क्रिपशन बाउचर्स, पैन सत्यापन रिकॉर्ड्स व आधार कार्ड।

कम्युनिकेशन और आईटी मंत्रालय का पत्र भी भेजा
हरियाणा सरकार की ओर से मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी विभागों को डिजिटल लॉकर्स से जुड़ी उनके अंतर्गत आने वाली सेवाएं तत्काल प्रभाव से मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग, लोगों को डिजिटल लॉकर्स के उपयोग और प्रमाण पत्रों की प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से बताएंगे। गांवों और शहरों में कैंप भी लगाने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed