फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government transferred SP Varun Singla of Nuh after violence

नूंह हिंसा में मनोहर सरकार की कार्रवाई: SP वरुण सिंगला का तबादला, नरेंद्र बिजारनिया संभालेंगे कमान

Fri, 04 Aug 2023 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 10:19 AM IST
सार

हिंसा होने के बाद भिवानी के एसपी नरेंद्र सिंह बिजारनिया को नूंह का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। अब फिर से बिजारनिया नूंह के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

विज्ञापन
Haryana government transferred SP Varun Singla of Nuh after violence
नूंह हिंसा में एसपी वरुण सिंगला का तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में सोमवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद शुक्रवार को मनोहर लाल सरकार ने जिले के एसपी वरुण सिंगला का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर नरेंद्र सिंह बिजारनिया को नूंह का नया एसपी नियुक्त किया गया है। हिंसा होने के बाद भिवानी के एसपी नरेंद्र सिंह बिजारनिया को नूंह का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। अब फिर से बिजारनिया नूंह के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा
हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिल रहा है कि हिंसा के पीछे साइबर अपराधी भी हो सकते हैं। नूंह में हिंसा के दौरान असामाजिक तत्वों ने साइबर थाने को भी निशाना बनाया। इस थाने में साइबर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और अपराधियों ने इसे नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर थाने पर हमले से किसको फायदा हो सकता है। 

साइबर अपराध के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह तथा एडीजीपी एएस चावला ने कहा कि मामले को धार्मिक रंग देना गलत है। असामाजिक तत्वों ने यह सारी साजिश रची। पिछले दिनों पुलिस ने नूंह में एक ऑपरेशन चलाकर 150 से अधिक साइबर अपराधियों को पकड़ा था। इसके बावजूद कुछ लोग नूंह के गांवों में बैठकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की पुलिस तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया की पोस्ट और वीडियो की जांच के लिए कमेटी गठित
नूंह दंगों को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट और वीडियो की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से कमेटी में विशेष सचिव गृह विभाग-1 को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि सीआईडी के एसपी, आईटी के उप सचिव और एसीएस विभाग के इंटरसेप्शन सहायक को सदस्य बनाया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला, पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, गृह विभाग के सचिव महावीर कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed