फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government take decision on Aadhar

राशन चाहिए तो पढ़े बीजेपी सरकार का नया फरमान

Tue, 21 Mar 2017 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government take decision on Aadhar
बांटा राशन - फोटो : file
अगर आपका आधार नंबर अपडेट नहीं है, या एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर राशन के लिए एक ही नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है तो कुछ दिनों में राशन मिलना बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाणा में 30 जून के बाद आधार नंबर की किसी भी तरह की त्रुटि होने पर उन्हें राशन नहीं वितरित किया जाएगा। इससे बचने के लिए इन कमियों को दूर करने की अपील की गई है। हरियाणा के करीब 29.4 लाख कार्ड धारकों में से 10 लाख से अधिक ऐसे हैं, जिनके आधार नंबर का कई बार इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में फिलहाल 29.4 लाख राशन कार्ड धारक हैं। हालांकि इनमें से करीब 10 लाख लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके  आधार नंबर का बार-बार इस्तेमाल किया गया है। विभाग के उप निदेशक एन के मित्तल ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के तहत प्रदेश सरकार ने भी उन सभी कार्ड धारकों को राशन नहीं देने का फैसला लिया है, जिनके आधार नंबर अपडेट नहीं है। इससे जहां प्रदेश में पारदर्शिता बढ़ेगी तो दूसरी तरफ अब तक इस मद में हो रही करोड़ों की हेराफेरी पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

10.84 लाख आधार नंबर अपडेट नहीं

Haryana Government take decision on Aadhar
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
अब तक प्रदेश के 91 फीसदी राशन कार्ड धारकों के कार्ड अपडेट हो चुके हैं, लेकिन अभी भी 10.84 (9 फीसदी )लाख लाभार्थियों के नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक से अधिक शहरों में राशन कार्ड, एक ही परिवार के मुखिया के आधार नंबर का सभी सदस्यों के लिए इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed