फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Scheme to Provide 24 Hours Electricity to Villages

हरियाणा के 5000 गांवों को नवंबर तक मिलेगी 24 घंटे बिजली, योजना को तेजी देने के निर्देश

Sat, 13 Jun 2020 02:16 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 13 Jun 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Scheme to Provide 24 Hours Electricity to Villages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हरियाणा में नवंबर तक पांच हजार गांवों को 24 घंटे बिजली शेड्यूल की श्रेणी में लाया जाएगा। अभी तक 4463 गांव इस शेड्यूल के दायरे में आ चुके हैं। जबकि 60 गांव को इसी महीने एक शेड्यूल पर डाल दिया जाएगा। यानी 4523 गांव में जुलाई शुरुआत तक 24 घंटे बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। शेष गांव के लिए बिजली निगम ने नवंबर तक का टारगेट रखा है।
विज्ञापन


लॉकडाउन खत्म होने के बाद हरियाणा बिजली वितरण निगम ने योजनाओं को रफ्तार देने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार भी चाहती है कि हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर तक सूबे के पांच हजार गांवों में 24 घंटे बिजली मिले।
विज्ञापन


हरियाणा बिजली वितरण निगमों के एमडी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि योजना के तहत सभी गांवों में बेहतर और 24 घंटे शेड्यूल के तहत बिजली मिले। एमडी ने बताया कि अभी तक जो गांव 24 घंटे शेड्यूल के दायरे में आ चुके हैं। वहां साढ़े 23 घंटे से अधिक रोजाना बिजली सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6650 करोड़ सब्सिडी ग्रामीण उपभोक्ताओं को देने का प्रस्ताव

बिजली वितरण निगमों द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं को 921.70 करोड़ यूनिट बेचने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही 6650 करोड़ रुपये की ग्रामीण इलेक्ट्रिसिटी सब्सिडी देने पर भी विचार किया जा रहा है। यह दोनों प्रस्ताव हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन डीएस ढेसी के समक्ष निगम की ओर से एआरआर की बैठक में भी रखे गए थे।

कृषि कार्यों के लिए 8 से 10 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली
एमडी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि चूंकि अब धान का सीजन आने वाला है। इसलिए बिजली निगमों ने कृषि कार्यों के लिए किसानों को 8 से 10 घंटे तक बिजली देने की व्यवस्था की है। कहा कि कोशिश रहेगी कि कृषि कार्यों के लिए यह बिजली सप्लाई शिफ्टों की बजाय एक साथ सुचारु रूप से दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed