फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government's focus on increasing testing capacity and contact tracing

हरियाणा में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पांच गुना ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Sat, 13 Jun 2020 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government's focus on increasing testing capacity and contact tracing
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य महकमा अपने टेस्टिंग क्षमता बढ़ाएं और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर प्राथमिकता से ज्यादा ध्यान दें। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या भी पांच गुना बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सभी जिलों के नोडल अफसरों से फीडबैक लेते हुए वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए मुलाकात की। 

विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलों में कोविड-19 के मौजूदा हालातों की समीक्षा भी की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कोविड-19 के प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने, टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने, कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, क्लीनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने, कंटेनमेंट जोन पर कड़ी निगरानी पर जोर देने के साथ-साथ जन-जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है और इन निर्देशों को सख्ती से लागू किया जाए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत शरीरों का प्रबंधन प्राथमिकता से किया जाए
उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता को पांच गुना बढ़ाना होगा। अगर जरूरत हो तो कोविड केयर सेंटर में भी ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, अस्पताल में बेड की क्षमता, पीपीई किट की पर्याप्त उपलब्धता और मृत शरीर का प्रबंधन को भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। 


उन्होंने कहा कि किसी भी भयावह स्थिति से निपटने के लिए एमबीबीएस, पैरामेडिकल और नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रशिक्षित किया जाए। गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) या इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों (आईएलआई) की निगरानी सावधानीपूर्वक की जाए। ताकि प्रारंभिक चरण में ही किसी भी संभावित संक्रमण का पता लगाया जा सके।

हल्के लक्षण वालों को होम आइसोलेशन में भेजें
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि किसी भी रोगी, जिनमें कोविड-19 के हल्के या पूर्व-लक्षण पाए जाते हैं, उस स्थिति में संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए ऐसे रोगियों को तुरंत होम आइसोलेशन में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों में रोगियों के स्वास्थ्य की निगरानी नियमित रूप से इंसिडेंट कमांडरों द्वारा की जानी चाहिए और इस सूचना को निगरानी टीमों के साथ भी साझा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed