{"_id":"5b1a24ce4f1c1bc96b8b4f73","slug":"haryana-government-released-notification-for-state-sports-persons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का फरमान, खिलाड़ियों को आय का एक तिहाई खेल समिति को देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का फरमान, खिलाड़ियों को आय का एक तिहाई खेल समिति को देना होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने फरमान सुनाते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा राज्य खेल समिति को जमा कराना होगा। इस फरमान संबंधी एक नोटिफिकेशन सामने आया है, जो 30 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन के तहत खिलाड़ियों को खेलकर कमाई गई अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को देना होगा, ताकि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने में उसका प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
#Haryana Govt notification dated 30 April 2018 asks sports-persons to deposit one-third of their income earned from professional sports or commercial endorsements to the Haryana State Sports Council, amount to be used for development of sports in the state. pic.twitter.com/I254k976lZ
— ANI (@ANI) June 8, 2018विज्ञापन
बबीता फोगाट बोली, हमारी मेहनत की कमाई है, सरकार को कैसे दे दें
बबीता फोगाट
हरियाणा सरकार के फरमान पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि क्या सरकार जानती हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कितनी हाड़तोड़ मेहनत करते हैं? सरकार एक तिहाई हिस्सा देने के लिए कैसे कह रही है, जबकि वो हमारी मेहनत की कमाई है। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। सरकार को नोटिफिकेशन जारी करने से पहले खिलाड़ियों के साथ विचार विमर्श करना चाहिए था।
Does the government even realize how much of hard work a sportsperson puts in? How can they ask for one-third of the income? I do not support this at all. Govt should've at least discussed it with us: Wrestler Babita Phogat to ANI on Haryana govt's notification (File Pic) pic.twitter.com/s1UTKJ03TP
— ANI (@ANI) June 8, 2018
बजरंग पूनिया और योगेश्वर दत्त ने भी निंदा की
bajrang punia
हरियाणा सरकार ने फरमान की खिलाफत करते हुए स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा सरकार खिलाड़ियों का मनोबल नीचे गिरा रही है। सरकार का फैसला बिल्कुल गलत है। पहले तो सरकार खिलाड़ियों को नौकरी नहीं देती, अगर देती है ऐसे फैसले खिलाड़ियों के खिलाफ दे देती है।
कॉमनवेल्थ में प्रदर्शन करने पर तो सरकार सम्मानित नहीं कर पाई। इस फरमान का मतलब क्या है, हम अपनी मेहनत की कमाई सरकार को क्यों दे। सरकार को पदक जीतने वालों का सम्मान करना चाहिए, न कि उनके खिलाफ इस तरह के फरमान जारी करने चाहिएं।
पहलवान योगेश्वर दत्त भी सरकार के फरमान की खिलाफत में आ गए। उन्होंने अशोक खेमका पर निकाली भड़ास और कहा कि ऐसे अफसर खेल को पतन की ओर लेकर जा रहे है। सरकार पर भी भड़के और कहा कि अब खिलाड़ी पलायन करेंगे।
कॉमनवेल्थ में प्रदर्शन करने पर तो सरकार सम्मानित नहीं कर पाई। इस फरमान का मतलब क्या है, हम अपनी मेहनत की कमाई सरकार को क्यों दे। सरकार को पदक जीतने वालों का सम्मान करना चाहिए, न कि उनके खिलाफ इस तरह के फरमान जारी करने चाहिएं।
पहलवान योगेश्वर दत्त भी सरकार के फरमान की खिलाफत में आ गए। उन्होंने अशोक खेमका पर निकाली भड़ास और कहा कि ऐसे अफसर खेल को पतन की ओर लेकर जा रहे है। सरकार पर भी भड़के और कहा कि अब खिलाड़ी पलायन करेंगे।