फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Planning to Attract Punjab and Himachal Pradesh Pharma Industry Via Bulk Drug Park

'बल्क ड्रग पार्क' के जरिए पंजाब-हिमाचल की फार्मा कंपनियों को रिझाने की तैयारी में है हरियाणा

Tue, 07 Jul 2020 10:37 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 Jul 2020 10:37 AM IST
सार

  • उद्योग विभाग ने की प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट की तैयार
  • दिल्ली से निकटता के अलावा ढांचागत सुविधाएं भी देगा हरियाणा

विज्ञापन
Haryana Government Planning to Attract Punjab and Himachal Pradesh Pharma Industry Via Bulk Drug Park
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा में लगने वाले बल्क ड्रग पार्क के माध्यम से प्रदेश सरकार बद्दी से लेकर पंजाब तक की फार्मा इंडस्ट्री को इस ओर आकर्षित करने का मन बना रही है। दिल्ली से पानीपत की नजदीकी, रेल लाइन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकटता के अलावा सरकार यहां वे सुविधाएं देने के लिए तैयार है जिनके माध्यम से आस-पास के फार्मा उद्योगों को भी गति मिल सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल उद्योग विभाग ने इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट बना कर तैयार की है। जो कि केंद्र सरकार के पास भेजी जाएगी। रिपोर्ट में उन सभी बातों का जिक्र किया है। जो एक ड्रग पार्क के लिए जरूरी हो सकती हैं। मसलन पार्क के लिए जमीन के अलावा अन्य सुविधाएं भी हरियाणा सरकार ही मुहैया करवाएगी। जमीन भी यदि लीज पर चाहें तो लीज पर अन्यथा 800 एकड़ जमीन पानीपत में इस पार्क के लिए तैयार है। विभाग की ओर से जो तैयारी की गई है।
विज्ञापन


उसके मुताबिक पानीपत में स्थान और ढांचागत सुविधाएं तैयार हैं। हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। यहां पर स्टीम, चिल्ड वाटर, बायलर, स्टोरेज प्लांट, इंसीनेटर और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट उद्योग विभाग की ओर से तैयार करके दिया जाएगा। जिससे पार्क के शुरू होने में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इसके माध्यम से हरियाणा में इंडस्ट्री को भी बूस्ट मिलेगा। जीटी रोड के उद्यमियों को तो नए उद्योग में शामिल होने का मौका मिलेगा ही। यह भी माना जा रहा है कि पंचकूला के बरवाला में कम से कम 50 इकाइयां फार्मूलेशन की लग जाएंगी।


पानीपत का सौभाग्य है कि हमें यह पार्क मिल रहा है। करनाल में मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। मेेरी कोशिश है कि मैं उद्यमियों और सरकार के बीच एक सेतु का काम करूं। इस पार्क के माध्यम से आत्मनिर्भरता का संकल्प भी पूरा होगा।
- संजय भाटिया, सांसद, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed