फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government plan to increase sugarcane prices after Punjab

पंजाब में हरियाणा से महंगा गन्ना: भगवंत मान ने 20 रुपये का किया इजाफा, अब मनोहर सरकार भी बढ़ाने की तैयारी में

Wed, 05 Oct 2022 12:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

अब पंजाब ने पेराई सत्र से पहले रेट में बढ़ोतरी की है। ऐसे में हरियाणा सरकार पर भी गन्ने का भाव बढ़ाने का दबाव बन गया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश भी 20 रुपये तक बढ़ोतरी कर सकता है। इस संबंध में शुगरफेड के चेयरमैन रामकर्ण काला ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितैषी है।

विज्ञापन
Haryana government plan to increase sugarcane prices after Punjab
गन्ना - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा गन्ने का भाव बढ़ाने के बाद अब हरियाणा भी रेट बढ़ाने की तैयारी में हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पेराई सत्र से पहले इसकी घोषणा कर सकते हैं। पंजाब ने एक दिन पहले ही 20 रुपये प्रति क्विंटल रेट में बढ़ोतरी की है। अब पंजाब में गन्ने का रेट 380 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि हरियाणा में यह रेट 362 है। पिछले कई साल से हरियाणा में गन्ने का भाव पंजाब से अधिक रहा है। शुगरफेड के पदाधिकारियों का कहना है कि गन्ने का भाव पंजाब से अधिक करने की तैयारी है।

विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर होड़ रहती है। पिछले चार साल में पंजाब में गन्ने का भाव 310 रुपये प्रति क्विंटल था। पिछले साल पंजाब ने गन्ने का रेट 360 रुपये प्रति क्विंटल किया था। वहीं हरियाणा में गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल था, उस समय 12 रुपये बढ़ोतरी कर पंजाब से अधिक 362 रुपये किया था। 
विज्ञापन


अब पंजाब ने पेराई सत्र से पहले रेट में बढ़ोतरी की है। ऐसे में हरियाणा सरकार पर भी गन्ने का भाव बढ़ाने का दबाव बन गया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश भी 20 रुपये तक बढ़ोतरी कर सकता है। इस संबंध में शुगरफेड के चेयरमैन रामकर्ण काला ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितैषी है। गन्ने के रेट बढ़ाने की किसानों की मांग है। इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बैठक हो चुकी है। आगामी दिनों में हरियाणा भी गन्ने का रेट बढ़ाएगा। हमें यकीन है कि रेट पंजाब से अधिक ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के प्रथम सप्ताह में गन्ना पेराई का कार्य शुरू होगा
हरियाणा में इस बार गन्ने का पेराई सत्र नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारियां अक्तूबर माह के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। चालू वित वर्ष के सीजन के दौरान लगभग 500 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दी। 

सहकारिता मंत्री मंगलवार को सहकारी फेडरेशन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उनके साथ सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, प्रबंध निदेशक हैफेड एवं डेयरी विकास ए श्रीनिवास, प्रबंध निदेशक कैप्टन मनोज कुमार सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों की समय पर राशि का भुगतान प्राथमिकता है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि भविष्य में शुगर मिलों में गन्ने का बीज किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गन्ना किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed