{"_id":"5751b58b4f1c1bbf4810915a","slug":"haryana-government-now-will-be-largely-appointed-on-contract-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अब अनुबंध आधार पर सरकारी नौकरी का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अब अनुबंध आधार पर सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अब अनुबंध आधार पर सरकारी नौकरी का रास्ता साफ। सरकार ने वापस लिया रेगुलराइजेशन पॉलिसियों पर लगी रोक का फैसला। हरियाणा सरकार ने एडहॉक (तदर्थ) या अनुबंध आधार पर नियुक्त व लगाए गए ग्रुप बी, सी और डी के कर्मचारियों के लिए सभी रेगुलराइजेशन पॉलिसियों पर रोक लगाने वाले फैसले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन
यह 16 जून, 2014 या इसके बाद बनाई व संशोधित तमाम रेगुलराइजेशन पॉलिसियों के लिए लागू होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजा गया है, जिन्हें उनके प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन सभी संबंधित व्यक्तियों को इन निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि रेगुलराइजेशन पॉलिसियों पर रोक का फैसला वापस लिए जाने से इस अवधि के दौरान एडहॉक या अनुबंध आधार पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन