फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government kanyadaan rashi scheme for freedom fighters daughters

बड़ी राहतः स्वतंत्रता सेनानियों का मृत्यु प्रमाण पत्र न होने पर भी बेटी को मिलेगी कन्यादान राशि

Mon, 02 Jul 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jul 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
haryana government kanyadaan rashi scheme for freedom fighters daughters
कन्यादान राशि
हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को बड़ी राहत दी है। अब सेनानी या उनकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र न होने पर भी बेटी को सरकार कन्यादान राशि देगी। प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में राशि देने को लेकर आ रही तकनीकी अड़चन सरकार ने दूर कर ली है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नए प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। स्वतंत्रता सेनानी एवं उनकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने की सूरत में तहसीलदार की पेश रिपोर्ट को ही मृत्यु प्रमाण पत्र मान लिया जाएगा। हरियाणा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों की बहन, पुत्री एवं सुपौत्री की शादी में 51 हजार रुपये कन्यादान राशि प्रदान करती है।
विज्ञापन


इसके लिए स्वतंत्रता सेनानी के परिजन आवेदन करते हैं। बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की मृत्यु करीब 60 से 70 वर्ष पूर्व हो चुकी होती है, ऐसे में आवेदक के पास उनके मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति नहीं होती। इस अड़चन को मुख्यमंत्री ने दूर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्वतंत्रता सेनानी व उनकी विधवा का मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदक के पास उपलब्ध नहीं होने पर तहसीलदार की रिपोर्ट को मृत्यु प्रमाण पत्र मानते हुए कन्यादान राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। इससे प्रदेश के अनेकों स्वतंत्रता सेनानी परिवारों और उनके आश्रितों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed