{"_id":"5fa9185e8ebc3e9bf852060c","slug":"haryana-government-hike-price-of-sugarcane-10-rupees-per-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गन्ने का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गन्ने का भाव
Tue, 10 Nov 2020 02:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने गन्ने के भाव में दस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब किसानों को प्रति क्विंटल 350 रुपये भाव मिलेगा। अभी गन्ने का मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल था। 350 रुपये प्रति क्विंटल भाव देश में सर्वाधिक है। सोमवार को सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित का हर निर्णय तत्परता से ले रही है। रबी बोआई सीजन के लिए दो और जिलों सिरसा व पलवल में कृषि नलकूपों के लिए बिजली आपूर्ति अवधि आठ घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दी है। इससे पहले भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम-1 और गुरुग्राम-2 में पहले से ही 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
10 लाख का बांड एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए नौकरी का प्रावधान, फीस सिर्फ 20000 बढ़ी
एमबीबीएस की फीस बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एमबीबीएस की फीस पहले 60,000 रुपये प्रतिवर्ष थी, उसे बढ़ाकर 80,000 रुपये प्रतिवर्ष किया गया है।
विज्ञापन
10 लाख रुपये का बांड एमबीबीएस करने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों से भरवाया जाएगा और यह सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए एक प्रावधान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष इस पर भी अफवाह फैलाने में लगा है, जो सरासर गलत है। निजी मेडिकल कॉलेजों में तो 12 से 15 लाख रुपये प्रतिवर्ष फीस ली जाती है, जबकि सरकारी कॉलेजों में फीस बढ़ाने के बावजूद पूरी एमबीबीएस पढ़ाई की फीस चार लाख रुपये ही बनती है।