फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government has uninstalled a cold chain of lakhs of rupees

हरियाणा ने केंद्र की नहीं मानी, लाखों की कोल्ड चेन उखाड़ी, उठे सवाल

Mon, 28 Dec 2020 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Dec 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana government has uninstalled a cold chain of lakhs of rupees
demo pic... - फोटो : iStock

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्थित राज्य स्टोर में स्थापित लाखों रुपये की कोल्ड चेन को उखाड़ दिया है। केंद्र सरकार ने उखाड़ी गई कोल्ड चेन को ठीक कराने के लिए अनेक बार पत्राचार किया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कोल्ड चेन उखाड़ने में विभागीय राजनीति भी हावी रही।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मुख्यालय के स्टोर में चार कोल्ड चेन थीं, जिनमें से एक कार्य कर रही थी। माइनस 20 डिग्री तापमान की कोल्ड चेन में पोलियो का टीका रखा जाता था। कोरोना वैक्सीन भी इसी में रखी जानी थी, जिसे अब कुरुक्षेत्र कोल्ड चेन में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो के टीके रखने के लिए नए डी-फ्रीजर तो खरीद लिए, लेकिन केंद्र सरकार के आग्रह के बावजूद एक लाख रुपये खर्च कर कोल्ड चेन ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। कोल्ड चेन के लिए विभाग ने 2010-11 में 15 लाख रुपये खर्च कर नया भवन बनाया था।
विज्ञापन


1985 में टीकाकरण के यूनिवर्सल प्रोग्राम के तहत कोल्ड चेन की स्थापना हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में शुरू हुई। इसके तहत स्वास्थ्य मुख्यालय, गुरुग्राम, हिसार व कुरुक्षेत्र में कोल्ड चेन बनवाई गई। मुख्यालय में वर्ष 2011 तक यह चलती रही, इसके बाद इसे ठीक ही नहीं करवाया गया। अगर इसे ठीक करवाते तो 50 हजार से एक लाख रुपये ही खर्च आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


1999 में माइनस तापमान की एक ओर चेन मुख्यालय में लगवाई गई। 2010-11 में माइनस व प्लस तापमान की और कोल्ड चेन स्थापित की गई, लेकिन यह आज तक इस्तेमाल ही नहीं हुई थी। चूंकि, इसमें लीकेज थी। इस पर बड़ा विवाद हुआ, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हुई। लीकेज को ठीक ही नहीं कराया गया। इस कारण यह इस्तेमाल नहीं लाई गई।

काम रेफ्रिजरेशन का, अफसर लगा दिया मैकेनिकल इंजीनियर
कोल्ड चेन उखाड़ने में विभागीय अधिकारियों के मतभेद भी शामिल रहे। 2001 से 2011 तक तो कोई स्थायी कोल्ड चेन अधिकारी मुख्यालय स्तर पर रहा ही नहीं, अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया गया। इसके बाद कोल्ड चेन अफसर की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हुआ। अब स्थिति यह है कि कोल्ड चेन का काम देखने के लिए रेफ्रिजरेशन लाइन का विशेषज्ञ लगाने की जगह मैकेनिकल इंजीनियर की नियुक्ति कर दी गई है।


विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कोल्ड चेन : अरोड़ा
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा का कहना है कि सरकार के पास टीकाकरण की सामग्री व अन्य सामान रखने के लिए पर्याप्त कोल्ड चेन हैं। मुख्यालय स्तर पर स्थापित कोल्ड चेन ठीक करवाने के बजाय क्यों उखाड़ी गई, इसका कारण जानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed