फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Extend HTET Certificate Validity

खुशखबरीः एचटेट प्रमाण पत्र की अवधि पांच से बढ़ाकर सात साल की गई, हजारों टीचरों का फायदा

Mon, 16 Sep 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 16 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Extend HTET Certificate Validity
फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट (एचटेट) के प्रमाण-पत्र की अवधि को बढ़ा दिया है। अब इसके प्रमाण पत्र की वैद्यता अवधि सात साल होगी। अभी तक यह 5 वर्ष थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। जल्दी ही सरकार इसकी अधिसूचना जारी कर देगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से एचटेट की परीक्षा ली जाती है।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बीते दिनों हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इसमें  केंद्रीय अध्यापक पात्रता टेस्ट की तर्ज पर हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट के प्रमाण-पत्र की अवधि सीमा को 7 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है। इस टेस्ट को आयोजित करने का उदेश्य शिक्षा के क्षेत्र में गिरते मापदंडों में सुधार कर गुणवत्तापरक शिक्षकों की तलाश करना है, ताकि देश व राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड वर्ष में एक बार एचटेट परीक्षा आयोजित करता है। प्रमाण पत्र की अवधि बढ़ने से हजारों युवाओं को फायदा होगा। जिन्होंने पूर्व में टेस्ट पास किया था और उनके प्रमाण पत्र की अवधि खत्म हो रही थी, सबसे अधिक फायदा उन्हें हुआ है। वे सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में निकाली जाने वाली भर्तियों में हिस्सा लेने के पात्र हो गए हैं। सरकार अगर प्रमाण पत्र अवधि नहीं बढ़ाती तो उन्हें दोबारा से एचटेट पास करना पड़ता। अब वे दो साल तक शिक्षक पद की भर्तियों के लिए पात्र हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed