{"_id":"626fbf4380d0a83e053e2545","slug":"haryana-government-changed-timing-of-schools-from-7-am-to-12-noon-from-may-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: हरियाणा में चार मई से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला: हरियाणा में चार मई से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे
Mon, 02 May 2022 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 04:53 PM IST
सार
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा में स्कूलों का समय बदला।
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब पूरे प्रदेश में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक स्कूलों के खुलने का समय रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह ने सोमवार को ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। तीन मई को छुट्टी के कारण चार मई से नई समय सारिणी लागू होगी।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा के तुरंत बाद शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर दिया, जिसमें मई के बजाय फरवरी महीने की तारीख डाल दी गई। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर पहली से आठवीं कक्षा तक ही समय बदलने का जिक्र किया गया, जबकि निदेशालय ने बारहवीं कक्षा तक समय बदला है।
विज्ञापन
प्रदेश के अनेक जिलों में पारा 42 पार होने पर अभिभावकों व शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मंत्री व प्रदेश सरकार से स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय बदलने की मांग की थी। बिजली कट के कारण बच्चों की मुसीबत और बढ़ गई। पीने का पानी भी अनेक स्कूलों में नहीं था। उसका संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ने सोमवार को समय बदलने का निर्णय ले लिया। शिक्षक नेता बीर सिंह राणा, हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ के मुख्य संरक्षक राजेश ढांडा ने इसके लिए शिक्षा मंत्री व स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन