{"_id":"e39de48fd31964307ff8738090eeffdb","slug":"haryana-government-agreed-to-revised-dpr-of-metro-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की संशोधित डीपीआर पर हरियाणा की भी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की संशोधित डीपीआर पर हरियाणा की भी सहमति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर मंगलवार को हरियाणा ने भी अपनी सहमति जता दी है। पंजाब सोमवार को ही डीपीआर पर अपनी सहमति दे चुका है।
विज्ञापन
दोनों प्रदेशों से सहमति मिलने के बाद अब बुधवार को संशोधित डीपीआर शहरी विकास मंत्रालय के पास भेज दी जाएगी। मंत्रालय डीपीआर मिलने केबाद इसकी अधिसूचना जारी करेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने चंडीगढ़ की डीपीआर तैयार की है।
विज्ञापन
इससे पहले डीएमआरसी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को प्रशासन ने बिना पंजाब-हरियाणा से सहमति लिए मंत्रालय को भेज दिया था। चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा भी मेट्रो प्रोजेक्ट में हिस्सेदार हैं।
विज्ञापन
मेट्रो का पूरा काम ग्रेटर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (जीसीटीसी) देखेगी। अधिसूचना के बाद जीसीटीसी कंपनी के एमडी से लेकर पूरा स्टाफ नियुक्त होगा। कंपनी का अलग से खाता होगा जिसमें बजट आएगा। अप्रैल-2016 तक काम शुरू होने की उम्मीद है।