फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana golden jubli ceremony function, many celebrity invited by khattar govt

हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह होगा स्वर्णिम, मंच पर दिखेंगे कई नामी स्टार

Wed, 07 Sep 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
haryana golden jubli ceremony function, many celebrity invited by khattar govt
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने स्वर्ण जयंती समारोह को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की तैयारी कर ली है। इस दौरान मंच पर कई नामी स्टार नजर आएंगे। सरकार ने सभी को न्योता भेजने के लिए कह दिया है। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बेदी यहां हरियाणा मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


बेदी ने बताया कि मंत्री समूह की बैठक में स्वर्ण जयंती समारोह को यादगार बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा खेलों का महाकुंभ भी इसी दौरान आयोजित किए जाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए प्रदेश की खेल, शिक्षा, कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विभूतियों को शामिल कर कमेटियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मिलने के बाद सरकार इस आयोजन को यादगार बनाना चाह रही है। इसलिए उन अधिकारियों की भी सेवाएं लेने के लिए कह दिया गया है जो लोग सिल्वर जुबली समारोह में अपना योगदान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर को लांच हो सकता है लोगो

haryana golden jubli ceremony function, many celebrity invited by khattar govt
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
आगामी 13 सितंबर को मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम का लोगो भी लांच कर सकते हैं। बेदी ने कहा कि यह समारोह सिल्वर जुबली समारोह से ज्यादा भव्य बनाया जाएगा। इसमें दिल्ली में इंडिया गेट पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

एक प्रश्न के उत्तर में बेदी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पटवारियों को एक-दो दिन में स्टेशन आवंटित किए जाएंगे। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को भी आवश्यक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।  

ओम पुरी और रणदीप हु्डडा जैसे आएंगे कलाकार
हरियाणा में ब्रांड अंबेसडर और कलाकारों की कमी नहीं है। सोनू निगम, रणदीप हुडडा और ओमपुरी जैसे कलाकारों को न्योता भेजने की तैयारी है। साथ ही ब्रांड अंबेसडर परिणित चोपड़ा, साक्षी मलिक, धर्मेंद्र और बाबा रामदेव सहित अन्य ब्रांड अंबेसडर भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed