फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana golden jubli celebration function, prime minister narendra modi invited as chief guest

स्वर्ण जयंती उत्सवः मोदी होंगे चीफ गेस्ट, कई हस्तियां और दिग्गज भी आएंगे

Sun, 23 Oct 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Oct 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
haryana golden jubli celebration function, prime minister narendra modi invited as chief guest
pm modi - फोटो : pti
हरियाणा के स्वर्ण जयंती उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी बतौर चीफ गेस्ट आएंगे। देश की कई नामी हस्तियां और दिग्गज नेता भी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती उत्सव के उद्घाटन समारोह में हरियाणा राज्य के आईकॉन को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ उन राज्यों के मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक नवंबर को आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती उत्सव के उद्घाटन समारोह से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के दौरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उद्घाटन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि इस मौके पर हरियाणा मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भी उपस्थित होंगे।

स्वर्ण जयंती उत्सव के उद्घाटन समारोह की तैयारी की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि तैयारियों की प्रगति ठीक चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले सात दिनों के अंदर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। जबकि कार्यक्रम में नौ दिन शेष है।

कार्यक्रम की रिहर्सल चल रही है, कड़ी सुरक्षा

haryana golden jubli celebration function, prime minister narendra modi invited as chief guest
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम की रिहर्सल के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति को कार्यक्रम दिखाई दे, इसका प्रथम पंक्ति में बैठकर अनुभव भी किया है।

विपक्ष की ओर से सरकार पर कार्य न करने के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक दृष्टि से कार्य किए जा रहे हैं। जहां तक स्थानांतरण का सवाल है, तो कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने व सेवानिवृत्त होने पर स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है।

आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी के स्थानांतरण के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदीप कासनी की योग्यता का लाभ लेने के लिए जहां उनकी जरूरत होगी, वहां उन्हें लगाया जाएगा।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें उन्होंने स्वर्ण जयंती उत्सव के उद्घाटन समारोह से संबंधित विभिन्न आदेश दिए और चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

haryana golden jubli celebration function, prime minister narendra modi invited as chief guest
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के लिए चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने स्वयं मुख्य मंच व विशिष्ट अतिथियों के बैठने के लिए तैयार किए जा रहे स्थान का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुडगांव के विधायक उमेश अग्रवाल, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मुख्यमंत्री के ओएसडी मीडिया  राजकुमार भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव व स्वर्ण जयंती समारोहों के प्रधान कार्यकारी अधिकारी डॉ. केके खंडेलवाल, एसीएस एसएस प्रसाद, रामनिवास, प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, पुलिस महानिदेशक केपी सिंह, आईजी सीआईडी अनिल राव, गुड़गांव के पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार, उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed