फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana girl got 12 th rank in upsc exam

UPSC की परीक्षा में इस लड़की को मिला 12 वां रैंक, ऐसे की तैयारी

Thu, 01 Jun 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
haryana girl got 12 th rank in upsc exam
UPSC परीक्षा पास करने वाली तेजस्वी - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र की तेजस्वी राणा ने घर पर ही तैयारी कर बड़े-बड़े कोचिंग सेंटरों को आइना दिखा दिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर माता-पिता की बेटी तेजस्वी ने न केवल यूपीएससी की परीक्षा को पास किया बल्कि 12वां रैंक भी हासिल किया। तेजस्वी ने बताया कि उसने घर ही माता-पिता की गाइडेंस से तैयारी की. इसके अलावा आनलाइन गाइडेंस से तेजस्वी ने तैयारी की।
विज्ञापन


तेजस्वी शुरु से प्रशासनिक सेवा में ही जाना चाहती थी यह निर्णय उसने माता-पिता के कहने पर या कोई सलाह पर नहीं लिया, बल्कि यह उनका स्वयं का निर्णय था। कुरुक्षेत्र के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से स्कूलिंग पूरी कर तेजस्वी बीएससी इकोनोमिक्स करने के लिए आईआईटी कानपुर चली गई थी।
विज्ञापन

घर पर तैयारी करने के बाद भी सफल

haryana girl got 12 th rank in upsc exam
UPSC परीक्षा पास करने वाली तेजस्वी का प‌रिवार - फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी ने यूपीएससी परीक्षा में जाने की जो वजह बताई वो भी दिलचस्प है, बताया कि वहीं कॉलेज में कई बार कार्यक्रम में आइएएस अधिकारी आते थे तो उनकी बातें और निर्णय लेने की क्षमता ने मुझे यह निर्णय लेने को मजबूर कर दिया कि वह यूपीएससी की तैयारी जरूर करेगी।

वर्ष 2015 में तेजस्वी ने पहली बार परीक्षा दी, लेकिन उस समय इतनी तैयारी नहीं कर पाई थी। कुछ दिन पूर्व ही बैचलर डिग्री की परीक्षाएं समाप्त हुई थी और दिसंबर में परीक्षा दे दी थी, पेपर का मैन्स पास नहीं हो पाया था।

लेकिन तेजस्वी ने हिम्मत नहीं हारी, तेजस्वी ने दोबारा घर पर ही तैयारी की और इस बार परीक्षा का परिणाम सामने आ गया। तेजस्वी के पिता प्रो. कुलदीप राणा कुवि में अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं और माता डॉ. सुनीता राणा यूनिवर्सिटी कालेज में कामर्स की प्रोफेसर हैं। तेजस्वी की छोटी बहन यशस्वी राणा बीटेक कर रही है और छोटा भाई आयुष्मान अभी स्कूल में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed