फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Girl Desired to do Marriage with Delhi Girl Friend, Lesbian Marriage

युवती करना चाहती है सहेली से शादी, अदालत में बोलीं- मां-बाप नहीं मानते, आप करा दीजिए

Sat, 20 Jun 2020 04:41 PM IST
खुशबू गोयल अमन वर्मा, रोहतक
अमन वर्मा, रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jun 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana Girl Desired to do Marriage with Delhi Girl Friend, Lesbian Marriage
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा की युवती ने दिल्ली निवासी सहेली से शादी रचाने के लिए रोहतक कोर्ट से मंजूरी मांगी है। दोनों युवतियां कोर्ट पहुंची और सुरक्षा की मांग की। दोनों ने कोर्ट में कहा की सभी को अपनी ज़िंदगी जीने का अधिकार है। हम दोनों एक-दूसरे की साथी हैं। हमें शादी करने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दोनों को सेफ हाउस में भेजा गया है, क्योंकि लड़कियों ने परिवार से जान का खतरा भी बताया है। सुरक्षा के लिए ही उन्होंने सेशन कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट और पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। हालांकि पहले दोनों युवतियों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन अब रोहतक निवासी युवती का परिवार मान गया है। इसलिए दोनों युवतियां सेफ हाउस से रोहतक स्थित घर चली गई हैं।
विज्ञापन


शहर निवासी लड़की ने दिल्ली की लड़की के साथ शादी करने के लिए कोर्ट से मंजूरी मांगी है। दोनों के परिवारवालों के बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों लड़कियां सेफ हाउस में रह कर जा चुकी हैं। हालांकि परिवार उनकी शादी से असहमत हैं, लेकिन दोनों को परिवार से किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, पुरानी सब्ज़ी मंडी थाना प्रभारी

ये है मामला

पुरानी सब्जी थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय लड़की की दिल्ली निवासी 22 वर्षीय लड़की के साथ गहरी दोस्ती है। दोनों लड़की दूर की रिश्तेदारी के माध्यम से आपस में मिलती रही हैं। इस दौरान दोनों ने आपस में शादी करने का निर्णय ले लिया। जब उनके परिवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने सख्त विरोध जताया।

उन्हें ऐसा करने से रोका गया। लेकिन परिवार के विरोध का लड़कियों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बीच दिल्ली से लड़की रोहतक आ पहुंची। दोनों साथ कोर्ट पहुंची और शादी के लिए मंजूरी मांगी। कोर्ट ने लड़कियों के बयान दर्ज किए, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिना किसी दबाव के आपस में शादी करना चाहती हैं।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश दिए गए। उन्हें सेफ हाउस भेजा गया। फिर पुलिस ने लड़कियों के परिवारवालों के बयान भी दर्ज किए। लड़कियों का कहना है कि सभी को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है। कानून ने उनको भी यह हक दिया है। वह अपना जीवन अपनी मर्जी से जीना चाहती हैं। वह हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed