फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana gets Rs 120 crore loss due to violence for ram rahim

राम रहीम की सजा के बाद तोड़फोड़ से हरियाणा को 120 करोड़ का नुकसान

Thu, 18 Jan 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Jan 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana gets Rs 120 crore loss due to violence for ram rahim
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद हुई हिंसा व तोड़फोड़ से हुआ नुकसान सवा दो सौ करोड़ तक पहुंच गया है। पंजाब सरकार द्वारा पूर्व में ही 100 करोड़ का नुकसान बता दिया गया था और अब हरियाणा सरकार ने भी नुकसान का ब्योरा सौंपते हुए राशि को 120 करोड़ से अधिक बताया है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट में समय की कमी के कारण याचिका पर पूरी सुनवाई नहीं हो सकी परंतु हरियाणा सरकार द्वारा सौंपी गई जानकारी पर अब हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा से जवाब मांग लिया है। मामले की सुनवाई आरंभ होते ही हरियाणा सरकार द्वारा सौंपी गई अर्जी के माध्यम से नुकसान का ब्योरा सौंपा गया। कोर्ट में दी गई अर्जी के अनुसार हरियाणा में 18,29,37,977 रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। राजस्व नुकसान के तौर पर 80,57,63,058 रुपये की राशि बताई गई तथा व्यवस्था के लिए खर्च 20,09,33,824 रुपये बताया गया। इस अर्जी पर हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही डेरे की ओर से अर्जी दाखिल करते हुए इस याचिका पर ही सवाल उठा दिए गए। याचिका की मान्यता पर सवाल उठाते हुए  डेरे के वकील ने याचिका खारिज करने की अपील की। हाईकोर्ट ने कहा कि वे इस अर्जी पर 6 फरवरी को सुनवाई करेंगे और फिर देखेंगे कि जनहित में क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिलहाल हाईकोर्ट का रुख साफ

Haryana gets Rs 120 crore loss due to violence for ram rahim
फिलहाल हाईकोर्ट का रुख साफ
अर्जी पर सुनवाई को हाईकोर्ट ने टाल दी लेकिन तकनीकी खामियां बताते हुए याचिका खारिज करने की अपील पर सीधा संकेत जरूर दे दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि न तो यह कोई सिविल सूट है और न ही कोई चुनाव याचिका जिसमें अधिकार क्षेत्र का कोई बंधन हो।

इस मामले में हमें कानून का पालन का मुद्दा देखना है कोर्ट ने कहा कि हम हर मुद्दे और उठाए गए सवाल का जवाब देंगे। न्याय के हित में और जन साधारण के हित में तकनीकी अड़चनों से आगे आकर केस सुना जाएगा। जनहित याचिका में हमारे पास अधिकार है कि दोबारा मुद्दे बनाकर उनपर सुनवाई हो। न्यायपालिका का कार्य न्यायपालिका करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed