{"_id":"651465f5a604d42e5c0880d3","slug":"haryana-former-minister-jagdish-yadav-left-bjp-and-joined-congress-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, बोले- सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, बोले- सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त
Wed, 27 Sep 2023 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:57 PM IST
सार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जगदीश यादव के आने से अहीरवाल में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। अब तक 30 से ज्यादा पूर्व विधायक और मंत्री अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। हर जगह कांग्रेस के कार्यक्रमों को रिकॉर्ड तोड़ जनसमर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जगदीश यादव भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहीरवाल के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, राव वीरेंद्र और लखन मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगदीश यादव के साथ हरियाणा भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, पलवल के प्रभारी और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज मान और मशहूर मुल्तानी गायक राजकुमार चांद ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा-जजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुका है। लोग बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन