{"_id":"662fe5087aa85890e103b8eb","slug":"haryana-former-jjp-president-nishan-singh-joins-congress-after-30-years-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: JJP के पूर्व अध्यक्ष निशान सिंह 30 साल बाद हुए कांग्रेस के, विधायक काला के दोनों बेटों ने भी थामा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: JJP के पूर्व अध्यक्ष निशान सिंह 30 साल बाद हुए कांग्रेस के, विधायक काला के दोनों बेटों ने भी थामा हाथ
Mon, 29 Apr 2024 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:50 PM IST
सार
राहुल मक्कड़, सुरेंद्र लैगा, रमेश गोदारा और सृजन यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। विधानसभा चुनावों में रामकरण काला के कांग्रेस में आने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए नेता।
- फोटो : @DeependerSHooda
विस्तार
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। 30 साल के बाद उनकी दोबारा से कांग्रेस में एंट्री हुई है। उनके साथ ही शाहाबाद से जजपा के विधायक रामकरण काला के दोनों बेटों जिला पार्षद कंवरपाल और पूर्व पार्षद सुकरम पाल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इससे विधानसभा चुनावों में रामकरण काला के कांग्रेस में आने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, हांसी से तीन बार विधायक रहे स्व. अमीरचंद मक्कड़ के पौत्र राहुल मक्कड़, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र लैगा, प्रदेश महासचिव रहे रमेश गोदारा और पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इन सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल भी खासतौर पर मौजूद रहीं। उदयभान ने कहा कि निशान सिंह जैसे बड़े नेताओं के आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के भीतर 40 पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
बबली के कारण हुई कार्यकर्ताओं की अनदेखी
निशान सिंह ने जजपा छोड़ने की वजह पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को बताया है। उन्होंने कहा कि बबली के विधायक एवं मंत्री रहते हुए जजपा के कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई। इसके बाद उन्हें इस तरह का कड़ा फैसला लेना पड़ा। निशान सिंह के कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस नेता परमवीर सिंह की विधानसभा की टिकट के लिए चुनौती बढ़ गई है।