फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Former CM Manohar got important responsibility in Modi cabinet, know what Inderjit-Krishnpal got

Haryana: पूर्व सीएम मनोहर को मोदी कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी, जानिए इंद्रजीत-कृष्णपाल को क्या मिला

Mon, 10 Jun 2024 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 09:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में हरियाणा से तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। रविवार को शपथ लेने के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Former CM Manohar got important responsibility in Modi cabinet, know what Inderjit-Krishnpal got
मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह व कृष्ण पाल गुर्जर शपथ लेते हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में हरियाणा को बड़ी हिस्सेदारी मिली है। प्रदेश के पांच सांसदों में से तीन को मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। मनोहर लाल, राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर को मंत्री बना कर भाजपा ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछा दी है।
विज्ञापन


साथ ही केंद्र में इतना मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने से राज्य में विकास को भी रफ्तार मिलेगी। अहीरवाल, जीटी बेल्ट व दक्षिण हरियाणा के 50 विधानसभा क्षेत्रों साधने की कोशिश भाजपा ने की है।
विज्ञापन


पहली बार सांसद बने और साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल को कैबिनेट में ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों का मंत्री बनाया गया है। गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री, जबकि फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर को सहकारिता राज्यमंत्री का पद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली ही बार संसद पहुंचे मनोहर का कद बढ़ाकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में भाजपा का बड़ा चेहरा मनोहर लाल ही रहेंगे। साथ ही जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का ख्याल भी रखा है। प्रदेश में पंजाबी समाज के 13 प्रतिशत मतदाता हैं जबकि अहीर 6 और गुर्जर 5 फीसदी हैं।

क्षेत्रों के हिसाब से सीटों की बात करें तो अहीरवाल में 11, गुर्जर बाहुल 12 और पंजाबी बाहुल शहरी क्षेत्रों की 27 विधानसभा की सीटें हैं। माना जा रहा है कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने यह समीकरण बैठाए हैं। जाटलैंड को कोई हिस्सेदारी नहीं मिली, जबकि हैट्रिक लगाने वाले चौधरी धर्मबीर सिंह को इस बार आस थी।

जीटी बेल्ट को और मजबूत करने की कवायद
तीन लोकसभा क्षेत्रों अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल की 27 विधानसभा सीटें आती हैं। करनाल से मनोहर लाल दो बार मुख्यमंत्री रहे और पंजाबी समाज का बड़ा चेहरा है। उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देने से पंजाबी वोट बैंक मजबूत होगा। प्रदेश 30 शहरी विधानसभा सीटों में से 23 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पर पंजाबी समुदाय हार जीत का फैसला करने में सक्षम है। इनमें करनाल, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत सिटी, रोहतक, हांसी, सोनीपत समेत कई बड़े कस्बों में पंजाबी बड़ी भूमिका में हैं। शहरी सीटों पर पंजाबी मतदाता अधिक है और यह भाजपा का परपंरागत वोट बैंक है।

गुर्जर पर इसलिए
हरियाणा में गुर्जर समाज के छह प्रतिशत मतदाता हैं। कृष्ण पाल गुर्जर हरियाणा में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं और प्रदेशाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। खासकर प्रदेश की 12 सीटों पर गुर्जर समाज मतदाताओं का दबदबा है। इनमें जगाधरी, कालका, समालखा, इसराना, कैथल समेत फरीदाबाद लोकसभा की हथीन, होडल, पलवल, तिगांव, पृथला, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ शामिल हैं।

अहीरवाल समाज का बड़ा प्रभाव
राव इंद्रजीत सिंह अहीरवाल का बड़ा चेहरा हैं। हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद से उनके परिवार का यहां पर दबदबा है। राव का अहीरवाल की 12 सीटों पर सीधा प्रभाव है और वह यहां पर हार जीत के समीकरणों को बदलने का मादा रखते हैं। इनमें बावल, कोसली, अटेली, रेवाड़ी, पटौदी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, सोहना, बादशाहपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। लोकसभा चुनावों में यहां भाजपा को लीड मिली थी।


मनोहर लाल : कैबिनेट मंत्री
  • स्नातक, उम्र 70 साल : 5 मई 1954 को रोहतक में जन्म
  • हरियाणा का बड़ा पंजाबी चेहरा, दो बार मुख्यमंत्री रहे, मोदी के पार्टी महासचिव रहते हुए हरियाणा में संगठन के लिए काम किया।
  • 2.54 करोड़ की संपत्ति, 34.90 सालाना आय
  • अविवाहित, अपना कोई घर नहीं, दान में दी जमीन

राव इंद्रजीत सिंह : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री।
  • एलएलबी, उम्र : 74 :11 फरवरी 1950 को रेवाड़ी में जन्म
  • यादव समाज का बड़ा चेहरा, 1998 में पहली बार चुने गए सांसद
  • छठी बार सांसद व लगातार पांचवीं बार मंत्री बने, दो बार कांग्रेस की यूपीए सरकार में भी मंत्री रह चुके
  • 121 करोड़ से अधिक की संपत्ति, लग्जरी कारों और भवनों के हैं मालिक

कृष्णपाल गुर्जर : सहकारिता राज्यमंत्री
  • एलएलबी, उम्र : 66 : 4 सितम्बर 1957 मेवला, महाराजपुर फरीदाबाद में जन्म
  • दक्षिण हरियाणा का बड़ा ओबीसी चेहरा, 2008 में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे
  • लगातार तीसरी बार मंत्री बने, पार्षद के रूप में शुरू किया था सफर, हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे 
  • कुल 62 करोड़ 58 लाख रुपये की संपत्ति

हरियाणा के पूर्व सीएम को अहम जिम्मेदारी मिली
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी मंत्रिपरिषद में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले मनोहर लाल को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिला है। उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed