{"_id":"5eb023a0c6eaf96fef1a88d1","slug":"haryana-former-cm-bs-hooda-expressed-concern-over-the-growing-cases-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों पर हुड्डा ने जताई चिंता, बोले- सरकार को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों पर हुड्डा ने जताई चिंता, बोले- सरकार को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए
Mon, 04 May 2020 07:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक आए उछाल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरोना अब तक कंट्रोल नजर आ रहा था। रविवार को एक ही दिन में 50 से ज्यादा केस सामने आना सामान्य नहीं कहा जा सकता है। सरकार को विस्तृत जानकारी जुटानी चाहिए कि अचानक एक ही दिन में इतने ज्यादा मामले कैसे बढ़े, आखिर कहां चूक हुई है।
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री को ताजा हालात की समीक्षा करने के बाद ही ढील देने के बारे में फैसला लेना चाहिए था। लॉकडाउन में ढील को लेकर खुद प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री डरे हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री को गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की चिंताओं और जमीनी परिस्थितियों पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल कोरोना का खतरा न खत्म हुआ है और न ही कम हुआ है। इसलिए सरकार को अधिक से अधिक टेस्टिंग और जागरूकता फैलाने पर जोर देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि टेस्टिंग के साथ सरकार सुनिश्चित करे कि हर स्वास्थ्यकर्मी और कोरोना योद्धा के पास बचाव सामग्री, किट आदि मौजूद हो। क्योंकि, कुछ जिलों में कोरोना पॉजिटिव केसों में स्वास्थ्यकर्मी भी हैं, जो संक्रमित जगहों पर काम करने की वजह से बीमार हुए हैं। हुड्डा ने आम जनता से भी पहले से ज्यादा एहतियात बरतने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन