फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Former CM BS Hooda expressed concern over the growing cases of Coronavirus

कोरोना के बढ़ते मामलों पर हुड्डा ने जताई चिंता, बोले- सरकार को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए

Mon, 04 May 2020 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Haryana Former CM BS Hooda expressed concern over the growing cases of Coronavirus
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक आए उछाल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरोना अब तक कंट्रोल नजर आ रहा था।  रविवार को एक ही दिन में 50 से ज्यादा केस सामने आना सामान्य नहीं कहा जा सकता है। सरकार को विस्तृत जानकारी जुटानी चाहिए कि अचानक एक ही दिन में इतने ज्यादा मामले कैसे बढ़े, आखिर कहां चूक हुई है। 

विज्ञापन


कोरोना के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री को ताजा हालात की समीक्षा करने के बाद ही ढील देने के बारे में फैसला लेना चाहिए था। लॉकडाउन में ढील को लेकर खुद प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री डरे हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री को गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की चिंताओं और जमीनी परिस्थितियों पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल कोरोना का खतरा न खत्म हुआ है और न ही कम हुआ है। इसलिए सरकार को अधिक से अधिक टेस्टिंग और जागरूकता फैलाने पर जोर देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि टेस्टिंग के साथ सरकार सुनिश्चित करे कि हर स्वास्थ्यकर्मी और कोरोना योद्धा के पास बचाव सामग्री, किट आदि मौजूद हो। क्योंकि, कुछ जिलों में कोरोना पॉजिटिव केसों में स्वास्थ्यकर्मी भी हैं, जो संक्रमित जगहों पर काम करने की वजह से बीमार हुए हैं। हुड्डा ने आम जनता से भी पहले से ज्यादा एहतियात बरतने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed