हरियाणा में कोरोना : हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हुड्डा ने लिखा कि 'प्रारंभिक लक्षण दिखते ही आरटीपीसीआर जांच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हुड्डा ने लिखा कि 'प्रारंभिक लक्षण दिखते ही आरटीपीसीआर जांच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर हम मेदांता अस्पताल में उनकी निगरानी में हैं, फिलहाल हमारे सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जांच करा लें।'
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। खासकर गुरुग्राम के हालत सबसे खराब हैं। शनिवार को हरियाणा में अब तक के सबसे अधिक 7717 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों ने दम तोड़ा।
यह भी पढ़ें- जींद में दर्दनाक हादसा : बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी और एक बच्चा समेत चार की मौत
गुरुग्राम बुरी तरह से संक्रमण की चपेट में आ गया है। 2549 नए मामले अकेले गुरुग्राम में ही मिले हैं। फरीदाबाद में नए मामलों की संख्या 987 रही। 12 जिलों में नए मामलों की संख्या 200 से अधिक है। रिकवरी रेट लगातार नीचे गिर रहा है। सरकार ने कोरोना जांच तेज कर दी है। शनिवार को 43987 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
2944 मरीज शनिवार को ठीक होकर घर लौटे। रिकवरी रेट 88.01 फीसदी व मृत्यु दर 0.97 प्रतिशत रही। कोविड सकारात्मकता दर बढ़कर 5.17 फीसदी हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीज बढ़कर 38558 हो गए हैं। 500 मरीजों की स्थिति गंभीर है। 406 ऑक्सीजन व 94 वेंटिलेटर पर हैं।
यह भी पढ़ें- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है देसी गाय का पंचामृत, शोध में हुआ बड़ा खुलासा, हिंदू धर्म में भी खास महत्व
प्रारंभिक लक्षण दिखते ही RTPCR जाँच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) April 18, 2021
डाक्टरों की सलाह पर हम मेदांता अस्पताल में उनकी निगरानी में हैं, फिलहाल हमारे सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं।
पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जाँच करा लें।