फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four died in road accident in Jind of Haryana

जींद में दर्दनाक हादसा : बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी और एक बच्चा समेत चार की मौत

Sun, 18 Apr 2021 11:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 18 Apr 2021 11:14 AM IST
सार

गांव कोथ कलां निवासी 30 वर्षीय सीमा की शादी गांव उचाना कलां निवासी सुनील के साथ हुई थी। सीमा फिलहाल अपनी मां रोशनी के पास गांव कोथ कलां आई थी। शनिवार दोपहर को रोशनी अपनी बेटी सीमा को कपड़े और अन्य सामान दिलाने के लिए उचाना बाजार जा रही थी।

विज्ञापन
Four died in road accident in Jind of Haryana
सड़क हादसे में चार की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के गांव खापड़ के पास शनिवार दोपहर को एक सहकारी परिवहन समिति की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक चार वर्षीय बच्चे, 30 वर्षीय बच्चे की मां, महिला की 60 वर्षीय मां और एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव कोथ कलां निवासी 30 वर्षीय सीमा की शादी गांव उचाना कलां निवासी सुनील के साथ हुई थी। सीमा फिलहाल अपनी मां रोशनी के पास गांव कोथ कलां आई थी। शनिवार दोपहर को रोशनी अपनी बेटी सीमा को कपड़े और अन्य सामान दिलाने के लिए उचाना बाजार जा रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में कोरोना : 24 घंटे में 4498 नए पॉजिटिव मिले, 64 मरीजों ने गंवाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा के साथ उसकी मां रोशनी तथा उसका चार वर्षीय बेटा लक्षित भी था। वह तीनों गांव के बस स्टैंड पर खड़े थे लेकिन उन्हें उचाना जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था। उसी समय गांव कोथ कलां निवासी 50 वर्षीय रघुबीर बाइक लेकर आया। वह उचाना जा रहा था। उसने अपनी बाइक पर तीनों को बैठा लिया। जब यह चारों लोग बाइक पर सवार होकर खापड़ गांव के पास पहुंचे तो उचाना से हांसी की तरफ जा रही एक सहकारी परिवहन समिति की बस ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भयानक था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कोरोना बेकाबू : 7717 नए पॉजिटिव मिले, 32 मरीजों की मौत, गुरुग्राम की हालत सबसे खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed