फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Elections: Congress's focus on Jat-SC-OBC, BJP is busy in helping everyone

Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस का जाट-एससी-ओबीसी पर फोकस, सबको साधने में जुटी है भाजपा

Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
सार

राज्य में जिन जातियों का घनत्व ज्यादा है, टिकट वितरण में उन जातियों को ज्यादा तवज्जो दी गई। कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी और एससी जातियों पर विशेष फोकस किया है। वहीं, भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी, एससी के साथ ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय को भी महत्व दिया है।

विज्ञापन
Haryana Elections: Congress's focus on Jat-SC-OBC, BJP is busy in helping everyone
जुलाना में विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और कांग्रेस ने तीन सूचियां जारी की हैं। दोनों ही दलों ने सूची में जातिगत समीकरणों को साधने की पुरजोर कोशिश की है। राज्य में जिन जातियों का घनत्व ज्यादा है, टिकट वितरण में उन जातियों को ज्यादा तवज्जो दी गई। कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी और एससी जातियों पर विशेष फोकस किया है। वहीं, भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी, एससी के साथ ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय को भी महत्व दिया है।

विज्ञापन


भाजपा की सूची में 19 फीसदी जाट, 12 फीसदी पंजाबी, 13 फीसदी ब्राह्मण, 20 फीसदी ओबीसी और 19 फीसदी दलितों और सात फीसदी वैश्य उम्मीदवार हैं। पहली सूची में कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। हालांकि भाजपा ने मेवात की मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने मेवात की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तीनों सीटों पर मौजूदा मुस्लिम उम्मीदवारों को पार्टी ने फिर से मौका दिया है। कांग्रेस की सूची में 29 फीसदी जाट, 22 फीसदी एससी, 22 फीसदी ओबीसी, सात फीसदी मुस्लिम, सात फीसदी ब्राह्मण और नौ फीसदी से ज्यादा पंजाबी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को टिकट देने में भाजपा-कांग्रेस बराबर  
महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबर स्थिति में है। कांग्रेस ने दो सूचियों में 12 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने नारायणगढ़ से शैली चौधरी, साढ़ौरा से रेणु बाला, जुलाना से विनेश फोगाट, कलानौर से शंकुतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल को उम्मीदवार बनाया है। कलानौर से रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से भाजपा ने भी महिला उम्मीदवार रेनू डाबला को मैदान में उतारा है।


कांगेस : विनेश सबसे युवा, रघुवीर सबसे उम्रदराज
कांग्रेस की पहली सूची में सबसे युवा उम्मीदवार 30 वर्षीय पहलवान विनेश फोगाट हैं, जबकि छह बार के विधायक 80 वर्षीय रघुवीर सिंह कादियान सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष 76 वर्षीय भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी हैं। कादियान सबसे पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है। फिरोजपुर झिरका के प्रत्याशी मामन खान के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री है। सबसे कम शिक्षित में कुलदीप वत्स, शैली चौधरी और सुरेंद्र पंवार 10वीं पास हैं।



भाजपा : पहली सूची में युवा व अनुभव का संगम
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से जारी 67 उम्मीदवारों की पहली सूची में युवा और अनुभव का संगम दिखाई देता है। भाजपा ने 30 से 35 वर्षीय युवाओं से लेकर 70 से 78 वर्ष उम्र तक के अनुभवी उम्मीदवारों को बराबर की तवज्जो दी है। सबसे कम 30 साल उम्र के महम के प्रत्याशी व पूर्व भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा और सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी सफीदों के उम्मीदवार नारनौंद से दो बार विधायक रहने वाले 78 वर्षीय रामकुमार गौतम हैं। युवाओं में पूर्व सीएम भजनलाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे 31 वर्षीय भव्य बिश्नोई, पांच बार पार्षद व चेयरमैन रहने वाली 35 वर्षीय मंजू हुड्डा शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed