जश्न मना रहे प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटूराम चौक पर मतगणना
जिसमें एक गाड़ी के शीशे टूट गए तथा झंडों को आग लगा दी गई। जिला प्रशासन ने शहर के छोटूराम चौक से लेकर आरकेएसडी कॉलेज तक पूरे मार्ग को सील किया था। करीब साढ़े दस जब कांग्रेस के पार्टी के उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला मतगणना में राउंड के अनुसार आगे चल रहे थे तो उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
दूसरी ओर से मतगणना में कलायत से आजाद प्रत्याशी जयप्रकाश भी आगे चल रहे थे तभी जयप्रकाश के समर्थकों ने छोटूराम चौक पर पहुंचकर जयप्रकाश के नारे लगाते हुए जश्न मनाना आरंभ कर दिया।
सरेआम पथराव से लोगों में दहशत
दोनों के समर्थकों ने आतिशबाजी आरंभ कर दी। कुछ देर में समर्थक एक दूसरे नेता के विरोध में नारे लगाने लगे। इसी बीच विवाद बढ़ गया तथा समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।
करीब आधे घंटे छोटू राम चौक पर एक दूसरे की ओर जमकर पथराव हुआ। जिसमें एक गाड़ी के शीशे भी टूट गए। सूचना मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह यादव, डीएसपी रविंद्र तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने मुश्किल से मामले को शांत करवाया। उधर, चौक पर सरेआम चले पथराव के कारण लोगों में दहशत फेल गई। लोग पथराव से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।