फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election: violence between candidates Supporters

जश्न मना रहे प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव

Sun, 19 Oct 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Sun, 19 Oct 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
haryana election: violence between candidates Supporters

छोटूराम चौक पर मतगणना

विज्ञापन
के दौरान कई प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने स्थिति पर मुश्किल से नियंत्रण किया। यहां समर्थकों के बीच करीब आधे घंटे तक पथराव हुआ।

जिसमें एक गाड़ी के शीशे टूट गए तथा झंडों को आग लगा दी गई। जिला प्रशासन ने शहर के छोटूराम चौक से लेकर आरकेएसडी कॉलेज तक पूरे मार्ग को सील किया था। करीब साढ़े दस जब कांग्रेस के पार्टी के उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला मतगणना में राउंड के अनुसार आगे चल रहे थे तो उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

दूसरी ओर से मतगणना में कलायत से आजाद प्रत्याशी जयप्रकाश भी आगे चल रहे थे तभी जयप्रकाश के समर्थकों ने छोटूराम चौक पर पहुंचकर जयप्रकाश के नारे लगाते हुए जश्न मनाना आरंभ कर दिया।

सरेआम पथराव से लोगों में दहशत

haryana election: violence between candidates Supporters

दोनों के समर्थकों ने आतिशबाजी आरंभ कर दी। कुछ देर में समर्थक एक दूसरे नेता के विरोध में नारे लगाने लगे। इसी बीच विवाद बढ़ गया तथा समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

करीब आधे घंटे छोटू राम चौक पर एक दूसरे की ओर जमकर पथराव हुआ। जिसमें एक गाड़ी के शीशे भी टूट गए। सूचना मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह यादव, डीएसपी रविंद्र तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने मुश्किल से मामले को शांत करवाया। उधर, चौक पर सरेआम चले पथराव के कारण लोगों में दहशत फेल गई। लोग पथराव से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed