Haryana election result: बीजेपी की टिक टॉक स्टार का नहीं चला जादू, जानिए कैसे मिली हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई मतगणना के दौरान 13 में से सभी राउंड में विजयी रहे। भाजपा प्रत्याशी सोनाली फौगाट पर उन्होंने पहले राउंड में 3461 वोटों की लीड ली, जो आखिरी राउंड तक 29 हजार 524 तक पहुंच गई।
13 राउंड्स में कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फौगाट से 29 हजार 314 अधिक वोट प्राप्त किए, जबकि पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस के 210 वोट उन्हें मिले। इस तरह उन्होंने 29 हजार 471 वोटों से जीत हासिल की।
तीसरे राउंड में कुलदीप की लीड हुई 10 हजार पार
पहले राउंड में कुलदीप बिश्नोई को 5762 वोट मिले, जबकि सोनाली को 2301 वोट मिले। कुलदीप ने पहले राउंड में 3461 वोटों की बढ़त बनाई, जो दूसरे राउंड तक पहुंचते ही पांच हजार पार कर गई। दूसरे राउंड तक कुलदीप ने 5246 वोटों की लीड ली। तीसरे राउंड तक कुलदीप की लीड 10 हजार पार हो गई।
तीसरे राउंड में कुलदीप ने 6541 वोट पाए, जबकि सोनाली को महज 1447 वोट आए। इस तरह यह लीड बढ़कर 10 हजार 340 हो गई। चौथे राउंड में सोनाली फौगाट के 2562 वोटों के मुकाबले कुलदीप बिश्नोई ने 4916 वोट लेकर 12 हजार 694 वोटों की लीड बना ली। वहीं, पांचवें राउंड में सोनाली को 2344 वोट मिले तो कुलदीप बिश्नोई 5835 वोट लेकर 16 हजार 185 वोटों की लीड बना गए।
पांच राउंड के बाद रह गई थी सिर्फ औपचारिकता
कुलदीप बिश्नोई की अच्छे मार्जिन से जीत पांच राउंड में ही निश्चित हो गई थी। इसके बाद तो जीत की घोषणा की महज औपचारिकता ही रह गई थी। छठे राउंड में कुलदीप बिश्नोई को 6809 वोट मिले, जबकि सोनाली को 2192 वोट ही मिल पाए। छठे राउंड तक 58 हजार 615 वोटों की गणना हो चुकी थी, इसमें से 34 हजार 735 वोट अकेले कुलदीप बिश्नोई को मिल चुके थे। छह राउंड तक कुलदीप की लीड 20 हजार 802 पर पहुंच गई।
सातवें राउंड में कुलदीप से सिर्फ 118 वोट पीछे रही सोनाली
सातवां राउंड सोनाली फौगाट के लिए कुछ राहत लेकर आया। इस राउंड में वह कुलदीप बिश्नोई से सिर्फ 118 वोट पीछे रही। कुलदीप को इस राउंड में 3639 वोट मिले थे, जबकि सोनाली को 3521 वोट मिले। मगर तब तक कुलदीप बिश्नोई को मिल चुकी 20 हजार 920 वोटों की लीड किसी भी सूरत में सोनाली के लिए तोड़ना संभव नहीं रहा। आठवें राउंड में यह लीड 22 हजार 174 हो गई, जबकि नौवें राउंड में 24 हजार 649 तक पहुंची।
दस राउंड तक 26 हजार 170 वोटों से आगे निकल गए कुलदीप
दसवें राउंड के खत्म होने तक कुलदीप बिश्नोई भाजपा प्रत्याशी सोनाली फौगाट से 26 हजार 170 वोटों से आगे निकल चुके थे। 11वें राउंड में कुलदीप बिश्नोई की लीड 26 हजार 666 वोटों तक पहुंच गई। 12वें राउंड में कुलदीप को 4807 वोट, जबकि सोनाली को 3038 वोट मिले। इस तरह कुलदीप की लीड 28 हजार 435 वोट पहुंच गई।
13वां राउंड फाइनल राउंड था, इसमें कुलदीप को 3122 वोट मिले, जबकि सोनाली को 2243 वोट मिले। इस तरह फाइनल राउंड के साथ कुलदीप बिश्नोई की लीड 29 हजार 314 पहुंच गई। पोस्टल व ईटीपीबीएस के वोट मिलाने के बाद यह लीड 29 हजार 471 वोटों तक हो गई।
11वें राउंड में तो सोनाली फौगाट से ज्यादा जजपा प्रत्याशी को मिले वोट
13 में से एक राउंड ऐसा भी रहा, जिसमें सोनाली फौगाट से ज्यादा वोट तो जजपा प्रत्याशी रमेश गोदारा को मिले। 11वें राउंड में कुलदीप बिश्नोई को 2923 वोट मिले, जबकि जजपा प्रत्याशी रमेश गोदारा को 2493 वोट मिले। सोनाली इस राउंड में तीसरे नंबर पर रहीं, उन्हें 2427 वोट मिले।