फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi will take out Rath Yatra

Haryana Election: कांग्रेस की विजय संकल्प यात्रा आज, भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने रथ पर निकलेंगे राहुल-प्रियंका

Mon, 30 Sep 2024 06:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 06:06 AM IST
सार

कांग्रेस की विजय संकल्प यात्रा पहले दिन नारायणगढ़ से शुरू होकर थानेसर तक पहुंचेगी। पूर्व सीएम हुड्डा, उदयभान और कुमारी सैलजा भी साथ रहेंगे। तीन जिलों की छह विधानसभा सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Haryana Election: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi will take out Rath Yatra
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और भूपेन्द्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार से हरियाणा में चुनावी रथ यात्रा निकालेंगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिनों में ताबड़तोड़ प्रचार के लिए भाई-बहन की जोड़ी चुनावी समर में उतरी है। सुबह नारायणगढ़ में जनसभा के बाद उनकी रथ यात्रा शुरू होगी। पूरे दिन में दोनों नेता तीन जिलों अंबाला, यमुनानगर और कुुरुक्षेत्र की छह विधानसभाओं को कवर करेंगे। अंत में थानेसर में दोनों बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


चर्चा है कि वे 3 अक्तूबर तक रथ यात्रा में प्रचार करेंगे, लेकिन कांग्रेस ने अभी केवल एक दिन का ही शेड्यूल जारी किया है। रथ पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा भी साथ रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने रणनीति के तहत रैलियों की बजाय रथ यात्रा का प्लान किया है, ताकि अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचा जा सके। रथ यात्रा के रूट प्लान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस अपने दुर्ग को और मजबूत करने के साथ भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी है। 2019 के चुनाव में नारायणगढ़, साढौरा, लाडवा और मुलाना में कांग्रेस को जीत मिली थी और पहले से भी यहां पार्टी मजबूत रही है।

इसलिए यहां से रथ यात्रा निकालने का मकसद है कि इन सीटों पर पार्टी और मजबूत हो और कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके। भाजपा ने सीएम नायब सिंह सैनी को लाडवा से उतारा है, इसलिए ये हॉट सीट है। शाहाबाद में जजपा विधायक रामकरण काला कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और यहां मजबूत प्रत्याशी हैं।

थानेसर पिछले दस साल से भाजपा के गढ़ है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र में रैली करके हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज किया था। कुरुक्षेत्र इसलिए भी महत्वूपर्ण है, क्योंकि यहां से सांसद भाजपा के हैं। भाजपा के इसी गढ़ में सेंध लगाने के लिए यहां राहुल और प्रियंका गांधी की जनसभा तय की गई है।


भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी यात्रा
कांग्रेस नेताओं के अनुसार ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी। इस वजह से इसे भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 भी कहा जा रहा है। इस यात्रा का रूट तो अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि यात्रा के रूट में वो सीटें जरूर शामिल होंगी, जहां पर कांग्रेस जीतने की स्थिति में दिख रही है। 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। राहुल गांधी अब तक असंध और बरवाला में दो रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, लेकिन अब रैलियों के स्थान पर रथ यात्रा करने का प्लान बनाया है, ताकि अधिक क्षेत्र में प्रचार किया जा सके।

ये रहेगा रूट प्लान
सुबह 10.30 बजे दोनों कांग्रेस नेता नारायणगढ़ के हुडा ग्राउंड में पहुंचेंगे। जनसभा के बाद 11.30 बजे यात्रा शुरू होगी और साढ़ौरा हलके में बिलासपुर रोड, मुलाना में दोसड़का, साहा में राजीव चौक, शाहाबाद में उधम सिंह चौक लाडवा में बाबैन चौक और पिपली चौक पर यात्रा का स्वागत होगा। शाम पांच बजे थानेसर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed