हरियाणा: 90 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट के भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने इनेलो के चौधरी निर्मल सिंह के 15462 वोट से हराया। अटेली सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष यादव ने इनेलो प्रत्याशी सतबीर 48601 वोट से हराया।
वर्धा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखविंदर ने इनेलो प्रत्याशी रणबीर सिंह महेंद्र को 5006 वोटों से हराया। बड़खल सीट से भाजपा प्रत्याशी सीमा त्रिखा ने इनेलो प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को 30609 वोटों से हराया।
बहादुरगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार नरेश कौशिक ने इनेलो प्रत्याशी राजिंदर सिंह जोन को 4882 वोटों से हराया। बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार ने मूलचंद शर्मा इनेलो के लखन कुमार सिंह को 53098 वोटों से हराया।
बावल(एससी, सुरक्षित) सीट से भाजपा के डॉ. बनवारी लाल ने इनेलो प्रत्याशी श्याम सुंदर को 37391 वोटों से मात दी। बावनी खेरा(एससी, सुरक्षित) भाजपा के विसंबर सिंह ने इनेलो प्रत्याशी दया भूर्ताना को 2559 वोटों से हराया
फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने कांग्रेस उम्मीदवार आनंद कौशिक को 44781 वोटों से हराया। घरौंदा से भाजपा के उम्मीदवार हरविंदर कल्याण ने इनेलो के नरेंदर सांगवान को 17883 वोटों से हराया।
कांग्रेस की दिग्गज सावित्री जिंदल की हार
हिसार सीट से भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता (पुत्र मनफुल सिंह) ने कांग्रेस की दिग्गज उम्मीदवार सावित्री जिंदल को 13646 वोटों से हराया। इसराना(एससी, सुरक्षित) सीट से भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह को 1828 वोटों से हराया।
जगाधरी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंवर पाल(पुत्र चंदन सिंह) ने बसपा उम्मीदवार अकरम खान को 34156 वोटों से हराया। कालका सीट से भाजपा की लतिका शर्मा ने इनेलो उम्मीदवार प्रदीप चौधरी को 19027 वोटों से हराया।
करनाल सीट से भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्र उम्मीदवार जयप्रकाश को 63773 वोटों के अंतर से हराया। कोशली से भाजपा उम्मीदवार बिक्रम सिंह ठेकेदार ने इनेलो के जगदीश यादव को 10767 वोटों से हराया।
लाडवा से भाजपा के डॉ. पवन सैनी ने इनेलो प्रत्याशी बचन कौर बड़शामी को 2992 वोटों से हराया। महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा दिग्गज राम बिलास शर्मा ने इनेलो के धन सिंह रॉव को 34491 वोटों से हराया।
मुलाना(एससी, सुरक्षित) सीट से भाजपा के संतोष चौहान सरवन ने इनेलो के राजबीर सिंह को 5649 वोटों से हराया। नांगल चौधरी सीट से भाजपा के अभय सिंह यादव ने इनेलो उम्मीदवार मंजू को 981 वोटों से हराया।
पंचकूला से भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता जीते
नारायणगढ़ सीट से भाजपा के नायब सिंह कांग्रेस उम्मीदवार राम किशन को 24361 वोटों से हराया। नारनौल सीट से भाजपा के ओम प्रकाश ने इनेलो के कमलेश को 4573 वोटों से हराया।
नीलोखेड़ी(एससी, सुरक्षित) सीट से भाजपा के भगवान दास कबीरपंथी ने इनेलो उम्मीदवार मामू राम को 34410 वोटों से हराया। पंचकूला सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने इनेलो उम्मीदवार कुलभूषण गोयल को 44602 वोटों से हराया।
पानीपत सिटी से भाजपा उम्मीदवार रोहिता रेवाड़ी ने कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंदर कुमार शाह को 53721 वोटों से हराया। पानीपत(ग्रामीण) सीट से भाजपा के महिपाल ढांडा ने स्वतंत्र उम्मीदवार दारा सिंह रावल को 36132 वोटों से हराया।
पटौदी(एससी) सीट से भाजपा उम्मीदवार बिमला चतुर्वेदी ने इनेलो के गंगा राम को 38963 वोटों से हराया। रादौर सीट से भाजपा उम्मीदवार श्याम सिंह ने इनेलो के राजकुमार बुबका को 38707 वोटों से शिकस्त दी।
रेवाड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार रणधीर सिंह कपरीवास ने इनेलो उम्मीदवार संतोष यादव को 45466 वोटों से हराया। रोहतक सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनीष कुमार ग्रोवर ने कांग्रेस के भरत भूषण बत्रा को 11132 वोटों से हराया।
इनेलो प्रत्याशी अशोक कुमार अरोड़ा की हार
साढ़ौरा(एससी, सुरक्षित) सीट से भाजपा के बलवंत सिंह ने इनेलो उम्मीदवार पिंकी छपेड़ को 14146 वोटों से हराया। शाहाबाद(एससी, सुरक्षित) सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण कुमार ने इनेलो के रामकरण को 562 वोटों से हराया।
सोहना सीट से भाजपा के तेजपाल तंवर ने इनेलो उम्मीदवार किशोर यादव को 24547 वोटों से हराया। सोनीपत सीट से भाजपा की कविता जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार देवराज दीवान को 25810 वोटों से हराया।
थानेशर सीट से भाजपा के सुभाष सुधा ने इनेलो प्रत्याशी अशोक कुमार अरोड़ा को 25638 वोटों से हराया। टोहाना सीट से भाजपा उम्मीदवार सुभाष बराला ने इनेलो के निशान सिंह को 6906 वोटों से हराया।
उचाना कलां सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता ने इनेलो के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला को 7480 वोटों से हराया। यमुनानगर सीट से भाजपा के घनश्याम दास ने इनेलो के उम्मीदवार दिलबाग सिंह को 28245 वोटों से हराया।
इनेलो के अभय सिंह चौटाला जीते
बरवाला सीट से इनेलो उम्मीदवार वेद नारंग ने भाजपा के सुरेंदर पुनिया को 10261 वोटों से हराया। बेरी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने स्वतंत्र उम्मीदवार छत्तर सिंह को 4493 वोटों से हराया।
डबवाली से इनेलो उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कांग्रेस के डॉ. कमलवीर सिंह को 8545 वोटों से हराया। दादरी से इनेलो के उम्मीदवार राजदीप ने भाजपा के सोमवीर को 1610 वोटों से हराया।
एलेनाबाद से इनेलो के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने
भाजपा उम्मीदवार पवन बेनीवाल को 11539 वोटों से हराया। फरीदाबाद(एनआईटी) से इनेलो उम्मीदवार नागेंदर भदाना ने स्वतंत्र उम्मीदवार पंडित शिव चरण को 2914 वोटों से हराया।
फीरोजपुर झिरका से इनेलो के उम्मीदवार नसीम अहमद ने स्वतंत्र उम्मीदवार ममन खान को 3245 वोटों से हराया। जींद से इनेलो के प्रत्याशी डॉ. हरी चंद मिडढ़ा ने भाजपा उम्मीदवार सुरिंदर सिंह बरवाला को 2257 वोटों से हराया।
जुलाना से इनेलो के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढुल ने कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह ढुल को 22806 वोटों से हराया। लोहारू सीट से इनेलो प्रत्याशी ओम प्रकाश बार्वा ने भाजपा के जय प्रकाश दलाल को 2095 वोटों से हराया।
नालवा सीट से इनेलो उम्मीदवार रणबीर गंगवा ने हजकां(बीएल) चंदेर मोहन को 7115 वोटों से हराया। नरवाना(एससी, सुरक्षित) इनेलो उम्मीदवार पिरथी सिंह ने भाजपा उम्मीदवार संतोष रानी को 9152 वोटों से हराया।
सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा 47185 वोटों से जीते
नूह सीट से इनेलो उम्मीदवार जाकिर हुसैन ने कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद को 32796 वोटों से हराया। पिहोवा सीट से इनेलो उम्मीदवार जसविंदर सिंह संधू ने भाजपा के जयभगवान शर्मा(डीडी) को 9347 वोटों से हराया।
रानिया सीट से इनेलो उम्मीदवार राम चंद कंबोज ने हरियाणा लोकहित पार्टी के गोबिंद कांडा को 4315 वोटों से हराया। रतिया(एससी, सुरक्षित) सीट से इनेलो उम्मीदवार प्रोफेसर रविंदर बलियाला ने भाजपा के सुनीता दुग्गल को 453 वोटों से हराया।
उकलाना(एससी) सीट से इनेलो उम्मीदवार अनूप धनक ने भाजपा उम्मीदवार सीमा गेबीपुर को 17927 वोटो से हराया। सिरसा सीट से इनेलो के मख्खन लाल सिंगला ने हरियाणा लोकहित पार्टी(हलोपा) के गोपाल कांडा को 2938 वोटों से हराया।
घरही सांपला-किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम भुपेंद्र सिहं हुड्डा ने इनेलो उम्मीदवार सतीश कुमार नंदलाल को 47185 वोटों के अंतर से हराया। गन्नौर से कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा ने इनेलो के उम्मीदवार निर्मल रानी को 7543 वोटों से हराया।
गोहाना सीट से कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक ने इनेलो के डॉ. कृष्ण चंद बांगेर को 3228 वोटों से हराया। झज्जर(एससी, सुरक्षित) सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार गीता भुक्कल ने इनेलो के साधु राम को 26584 वोटों के अंतर से हराया।
रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुलदीप बिश्नोई जीते
कैथल से कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इनेलो के कैलाश भगत को 23675 वोटों से हराया। कलानौर(एससी, सुरक्षित) सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार शकुंतला खटक ने भाजपा के राम अवतार बाल्मीकि को 3972 वोटों से हराया।
महम से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद सिंह दांगी ने भाजपा के शमशेर सिंह खड़करा को 9657 वोटों से हराया। राई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय तीरथ ने इनेलो के इंदरजीत को मात्र 3 वोटों से हराया।
तिगांव से कांग्रेस उम्मीदवार ललित नागर ने भाजपा के राजेश कुमार को 2938 वोटों से हराया। तोसाम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किरण चौधरी ने इनेलो उम्मीदवार कमला रानी को 19741 वोटों से हराया।
आदमपुर सीट से हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने इनेलो के कुलवीर सिंह को 17249 वोट से हराया। हांसी सीट से हजंका की प्रत्याशी रेणुका बिश्नोई ने इनेलो उम्मीदवार उमेद सिंह लोहान को 14652 वोटों से हराया।
खरखौदा(एससी, सुरक्षित) कांग्रेस उम्मीदवार जयवीर सिंह ने स्वतंत्र उम्मीदवार पवन कुमार को 14182 वोटों से हराया।
स्वतंत्र उम्मीदवारों में इन्होंने हासिल की जीत
कलावाली(एससी, सुरक्षित) शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार बलकौर सिंह ने कांग्रेस उम्मीवार शीशपाल खेरवाला को 12965 वोटों से हराया। कलायत से स्वतंत्र उम्मीदवार भाई जयप्रकाश(जेपी) इनेलो उम्मीदवार रामपाल माजरा को 8390 वोटों से हराया।
पृथला सीट से बसपा के टेकचंद शर्मा ने भाजपा के नयन पाल रावत को 1179 वोटों से हराया। पूनहाना सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार रईश खान ने इनेलो उम्मीदवार मो. इलियास को 3141 वोटों से हराया।
पूंडरी से स्वतंत्र उम्मीदवार दिनेश कौशिक ने भाजपा के रणधीर सिंह गोलेन को 4832 सीट से हराया। समालखा से स्वतंत्र उम्मीदवार रविंदर मच्छरौली ने कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छोंकर को 20373 वोटों से हराया।
कैप्टन अभिमन्यु की जीत विनोद शर्मा की हार
नारनौंद से भाजा दिग्गज कैप्टन अभिमन्यु ने इनेलो के राज सिंह मोर को 5761 वोटों से हराया। अंबाला सिटी से भाजपा के असीम गोयल ने हरियाणा जन चेतना पार्टी(वी) के विनोद शर्मा को 23252 वोटों से हराया।
असंध सीट से भाजपा के बख्शीश सिंह विर्क ने बहुजन समाज पार्टी के मराठा वीरेंद्र वर्मा को 4608 वोटों से हराया। बादली सीट से भाजपा के ओम प्रकाश धनखड़ ने स्वतंत्र उम्मीदवार कुलदीप वत्स को 9266 वोटों से हराया।
बादशाहपुर से भाजपा उम्मीदवार नरबीर सिंह ने इनेलो के राकेश दौलताबाद को 18132 वोटों से हराया। बरोदा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार श्री कृष्ण ने इनेलो उम्मीदवार डॉ. कपूर सिंह नरवाल 5183 वोटों से हराया।
भिवानी सीट से भाजपा के घनश्याम सर्राफ ने इनेलो के निर्मला सर्राफ को 28597 वोटों से हराया। फतेहाबाद से इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया ने हजकां(बीएल) के दूरा राम को 3505 वोटों से हराया।
गुहला(एससी, सुरक्षित) भाजपा उम्मीदवार कुलवंत राम बाजीगर ने कांग्रेस के दिल्लू राम को 2440 वोटों से हराया। गुड़गांव सीट से उमेश अग्रवाल ने इनेलो प्रत्याशी गोपीचंद गहलोत को 84095 वोटों से हराया।
हथियां सीट से इनेलो के उम्मीदवार खेहर सिंह ने भाजपा के हर्ष कुमार को 6372 वोटों से हराया। होदल(एससी, सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के उदयभान ने इनेलो के जगदीश नायर को 11680 वोटों से हराया।
इंद्री सीट से भाजपा के करण देव कंबोज ने इनेलो प्रत्याशी उषा कश्यप को 23875 वोटों से हराया। पलवल से कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल ने भाजपा के दीपक मांगला को 5642 वोटों से हराया।
राई से कांग्रेस उम्मीदवार जय तीरथ ने इनेलो के इंद्रजीत को मात्र 3 वोटों से हराया। सफीदों से स्वतंत्र उम्मीदवार जसबीर देसवाल ने भाजपा के डॉ वंदना शर्मा को 1422 वोटों से हराया।