फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election aam aadmi party efforts for power, made the contest triangular

Haryana Election: आप ने सत्ता के लिए लगाया पूरा जोर, 12 से अधिक सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया

Fri, 04 Oct 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 03:49 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव में केजरीवाल के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान सबसे बड़ा चुनावी चेहरा थे। मगर कुछ दिन पहले वह बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल होना पड़ा है। उनकी करीब आधा दर्जन जनसभा व रैलियों को स्थगित करना पड़ा है।

विज्ञापन
Haryana Election aam aadmi party efforts for power, made the contest triangular
आम आदमी पार्टी - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी पहली बार राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी के आठ से दस उम्मीदवारों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। पार्टी को कुछ सीटों पर उलटफेर की भी उम्मीद है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने छह रोड शो और पांच जनसभाएं की हैं। इससे पार्टी को फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। पार्टी भिवानी, कलायत, बल्लभगढ़, असंध, महम, जगाधरी, नूंह, चरखी दादरी और सोहाना सीट शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सीटों पर मुकाबला कड़ा 

कैथल की कलायत सीट से आप के अनुराग ढांडा चुनाव लड़ रहे हैं। वह पार्टी के पार्टी के सीनियर नेता हैं। उन्हें कांग्रेस की गुटबाजी और भाजपा के एंटी वोट को साधने में लगे हुए हैं। इसी तरह से जगाधरी से कांग्रेस के आदर्श पाल चुनावी मैदान में हैं। वह कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, मगर कांग्रेस ने उनकी जगह अकरम खान को टिकट थमा दिया। उनके पक्ष में केजरीवाल रोड शो कर चुके हैं। इसी तरह से भिवानी में इंदु शर्मा ने भी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। उन्होंने चेयरमैनी का चुनाव लड़ा था और जीते उम्मीदवार से मात्र तीन हजार वोटों से हारी थीं। वहीं, नूंह में राबिया किदवई ने भी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। वह क्षेत्र की पहली महिला प्रत्याशी हैं। उनके सामने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक आफताब अहमद और भाजपा उम्मीदवार व मंत्री संजय सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी समय में मान नहीं कर पाए चुनाव प्रचार

आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव में केजरीवाल के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान सबसे बड़ा चुनावी चेहरा थे। मगर कुछ दिन पहले वह बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल होना पड़ा है। उनकी करीब आधा दर्जन जनसभा व रैलियों को स्थगित करना पड़ा है। उनकी जगह दिल्ली की सीएम आतिशी और आप सांसद संजय सिंह को जनसभा व रैलियां करनी पड़ी हैं। उन्हें पंजाब से लगती सीटों पर चुनाव प्रचार करना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed