Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election 2024 educationists and doctors Standing in line for tickets After officials

Haryana Election: अफसरों के बाद ये डॉक्टर और प्रोफेसर लाइन में, अधिकतर को इस पार्टी से आस; हाईकमान तक लॉबिंग

Sun, 01 Sep 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

अधिकारियों के बाद शिक्षाविदों और डॉक्टरों पर भी राजनीतिक रंग चढ़ गया है।  सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारी, शिक्षाविद् और डॉक्टर टिकट पाने के लिए लाइन में लगे हैं। हाईकमान तक लॉबिंग चल रही है। 

विज्ञापन
Haryana Election 2024 educationists and doctors Standing in line for tickets After officials
Haryana Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर जहां राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं नेता और कार्यकर्ता टिकट की जुगत में लगे हैं। चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली दरबार तक लॉबिंग चल रही है। पहली बार 12 से अधिक सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारी, शिक्षाविद् व डॉक्टर टिकट की लाइन में लगे हैं। 
विज्ञापन


कुछेक को घोषणा का इंतजार है, जबकि कुछेक ने अपने-अपने हलकों में सक्रियता बढ़ा दी है। खास बात है कि टिकट के चाहवान डॉक्टर और प्रोफेसर पुराने राजनीतिक घरानों से ताल्लुक रखते हैं और राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वहीं, अफसर नई पारी शुरू करना चाहते हैं। हालांकि यह पारी अधिकतर अधिकारियों को रास नहीं आई। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आइडी स्वामी, कृपा राम पूनिया और अभय सिंह यादव जैसे नेता लंबे समय तक नहीं टिक पाए। आईपीएस रणबीर शर्मा भी दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी। इसी तरह रिटायर्ड आइएएस युद्धवीर ख्यालिया हिसार से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। टिकटों को लेकर चल रही खींचतान में यह देखना रोचक रहेगा कि इस बार किसका नंबर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी कर रहे तैयारी
लोकसभा चुनाव में सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश हिसार से कांग्रेस का चाह रहे थे, जबकि पूर्व डीजीपी बीएस संधु अंबाला से भाजपा का टिकट मांग रहे थे। विधानसभा चुनावों में ये दोनों अधिकारी टिकट चाह रहे हैं। इनके अलावा सेवानिवृत्त आईएएस वजीर सिंह, आरएस वर्मा और विनय सिंह यादव की टिकट की चाह में हैं। 
Trending Videos

आईपीएस सुभाष यादव, वी कामराजा, श्रीकांत जाधव और शील मधुर के नाम भी चर्चा में हैं। रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी अमरजीत सिंह भी राजनीतिक पारी की शुरुआत करना चाहते हैं। इससे पहले, रिटायर्ड डीजीपी हंसराज स्वान, रिटायर्ड एडीजीपी रेशम सिंह भाजपा से जुड़े रहे हैं और रिटायर्ड डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक इनेलो की सक्रिय राजनीति कर रहे हैं।

ये डॉक्टर व प्रोफेसर लाइन में, ज्यादातर को कांग्रेस से आस
-पंडित भगवत दयाल शर्मा विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर डाॅ. एसएस सांगवान पिछली बार भी पानीपत ग्रामीण सीट से कांग्रेस में टिकट के दावेदार थे और इस बार भी हैं। डाॅ. सांगवान का कहना है कि उन्होंने पहले डाॅक्टर के रूप में जनता की सेवा की है, अब वह विधानसभा प्रतिनिधि के रूप में सेवा के लिए तैयार हैं।

पीजीआई रोहतक में गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. पुष्पा दहिया खरखौदा भी कांग्रेस से टिकट चाह रही हैं। वह खरखौदा के गांव लाठ की निवासी हैं और उनके पति डाॅ. अशोक चौहान पीजीआई में सेवाएं दे चुके हैं। डाॅ. चौहान के पिता श्याम चंद पूर्व मंत्री रहे हैं। डाॅ. दहिया इस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। पीजीआई के ही डाॅ. संजय जोहर आदमपुर से कांग्रेस टिकट मांग रहे हैं।

सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्रोफेसर मनोज सिवाच महम से कांग्रेस के दावेदार हैं। उनके पिता चौधरी उमेद सिंह सिवाच 1972 में महम से निर्दलीय विधायक रहे चुके हैं। डॉ. सिवाच और उनकी पत्नी डाॅ. प्रियंका सिवाच वर्तमान में सीडीएलयू सिरसा में वरिष्ठ अर्थशास्त्र प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. सिवाच ने कहा कि महम के लोग हमेशा मेरे दिल के करीब रहे हैं। वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालना चाहते हैं।
 

सीडीएलयू में कमिस्ट्री की एसोसिएट प्रोफेसर गीता राठी ने भी महम से टिकट मांगा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा की करीबी मानी जाती हैं। इसी विवि के अर्थशास्त्र विभाग के डाॅ. रोहताश नरवाना से कांग्रेस और प्रोफेसर रानी देवी हथीन से इनेलो से टिकट की जुगत में हैं। वह पूर्व विधायक बीएस रावत की बेटी हैं। हाल ही में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए कैलाश मास्टर महेंद्रगढ़ से लड़ने की चाह में हैं।
 

सोशल एक्टिविस्ट व कांग्रेस नेता शवेता ढुल कलायत से और हर्ष छिकारा गोहाना से कांग्रेस की टिकट मांग रहे हैं।

शकुंतला खटक के बाद से बदला पीजीआई का माहौल
शकुंतला खटक के विधायक बनने के बाद से पीजीआई रोहतक के स्टाफ में राजनीतिक दिलचस्पी बढ़ी है। कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला पीजीआई में स्टाफ नर्स थी। इस दौरान उनके हुड्डा परिवार के साथ पारिवारिक संबंध बने तो 2009 मेें वह विधायक बन गईं। इसके बाद से डाॅक्टर व प्रोफेसर राजनीतिक करियर में हाथ आजमाने की जुगत में हैं।

बृजेंद्र व दुग्गल समेत ये मैदान में उतरने को तैयार
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर रिटायर्ड आइएएस बृजेंद्र सिंह 2019 में भाजपा से सांसद बने। इस बार वह उचाना से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। इसी प्रकार, रिटायर्ड आइआरएस अधिकारी से 2019 में भाजपा की सांसद बनीं सुनीता दुग्गल रतिया से टिकट की दावेदार हैं। यहीं से 2014 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर दो बार से विधायक बनते आ रहे सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव तीसरी बार मैदान में उतरेंगे। उनके मुकाबले कांग्रेस से विनय सिंह नांगल टिकट मांग रहे हैं। पूर्व आइएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश नलवा और रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी सुभाष यादव अटेली से कांग्रेस टिकट के दावेदार हैं। रिटायर्ड आइएएस अधिकारी प्रदीप कासनी कांग्रेस में टिकट के लिए सक्रिय हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed