{"_id":"5e2548998ebc3e4b5c634a14","slug":"haryana-education-department-released-teachers-training-programme-in-days-of-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः परीक्षाओं के दिनों में ट्रेनिंग, निदेशकों के आदेशों में उलझे शिक्षक, आखिर किसकी मानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः परीक्षाओं के दिनों में ट्रेनिंग, निदेशकों के आदेशों में उलझे शिक्षक, आखिर किसकी मानें
Mon, 20 Jan 2020 11:58 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं के दिनों में वोकेशनल शिक्षकों के लिए जारी हुए इन-सर्विस ट्रेनिंग शेड्यूल को लेकर प्रदेश में करीब दो हजार से अधिक वोकेशनल शिक्षक पसोपेश में है। शिक्षा विद्यालय निदेशक के आदेशानुसार इस दिनों परीक्षाओं की तैयारियों का दौर है, लिहाजा सभी शिक्षकों की किसी प्रकार की ट्रेनिंग व अन्य कार्यों में ड्यूटी न लगाई जाए। मगर, दूसरी ओर हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद परियोजना के निदेशक ने शिक्षकों के लिए ‘इन सर्विस ट्रेनिंग’ का शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षक अब असमंजस में हैं कि वे किसके निर्देशों की पालना करें।
यह है विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेश
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निदेशक की ओर से 13 जनवरी को दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की गई थी। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक चलेगी। इसी के संदर्भ में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद परियोजना के निदेशक, एससीईआरटी के निदेशक समेत सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को प्री-बोर्ड परीक्षा के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए हैं।
निर्देशों में कहा गया था कि 15 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक किसी भी प्रकार की टीचर ट्रेनिंग, ओरियंटेशन प्रोग्राम व इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित नहीं किए जाएंगे। जिस दिन परीक्षा होगी, उस दिन भी परीक्षा खत्म होने के बाद शिक्षक स्कूल में छात्रों को पढ़ाएंगे।

अगले ही दिन जारी हुआ टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम
विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अगले ही दिन यानी 14 व 15 जनवरी को हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद परियोजना की ओर से वोकेशनल टीचर के लिए इन-सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम जारी कर दिया गया। 14 जनवरी को जारी प्रोग्राम के तहत इन वोकेशनल टीचरों को 18 जनवरी से 1 फरवरी तक पेशेंट केयर असिस्टेंट व फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग एससीईआरटी गुरुग्राम में दी जाएगी।
जबकि 15 जनवरी को जारी प्रोग्राम के तहत इन वोकेशनल टीचरों को 18 से 31 जनवरी तक नॉर्दन रीजन फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट हिसार में आटोमोबाइल एंड एग्रीकल्चर लर्निंग स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
शिक्षामंत्री से मांग, स्थगित करवाएं ट्रेनिंग प्रोग्राम
सरकारी स्कूलों के कई प्राचार्यों का कहना है कि किसी भी प्रकार की टीचर ट्रेनिंग परीक्षा के दिनों में नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार भले ही ये ट्रेनिंग वोकेशनल टीचर्स के लिए हैं, लेकिन परीक्षा के दिनों में ट्रेनिंग के दौरान स्कूलों के स्टाफ गैरहाजिर रहता है और इस वजह से छात्रों की पढ़ाई का बड़ा हर्जाना होता है।
प्राचार्यों के अनुसार छात्रों के लिए वोकेशनल विषय में भी महत्वपूर्ण है और उनके लिए छात्रों के लिए उनमें पास होना भी जरूरी होता है। प्राचार्यों व शिक्षकों ने शिक्षामंत्री से मांग की है कि इस ट्रेनिंग को फिलहाल स्थगित कराया जाए, ताकि शिक्षकों का पूरा फोकस इन दिनों छात्रों को परीक्षा की तैयारी करवाने पर ही रहे।