फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Education department decided to held Online classes in summer holidays

हरियाणा: इस बार गर्मी की छुट्टियों में भी लगेंगी ऑनलाइन क्लास, शिक्षा विभाग ने लिया फैसला

Wed, 11 May 2022 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 May 2022 05:02 PM IST
सार

एक जून से 30 जून तक कक्षाएं लगेंगी। 10 वीं और 12 के छात्रों की टेबलेट के जरिये पढ़ाई होगी। विभाग की ओर से 10 वीं और 12वीं के छात्रों को टेबलेट दिए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Haryana Education department decided to held Online classes in summer holidays
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग गर्मी की छुट्टियों में 10वीं-12वी के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई कराएगा। बुधवार को प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया। 1 से 30 जून तक दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी टैब के जरिये पढ़ाई करेंगे। छुट्टियों से पहले विभाग पूरे प्रदेश में सभी छात्रों को टैबलेट बांट देगा। ऑनलाइन पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को टैब वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिखा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पूरी योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभाग शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि बच्चों और शिक्षकों को दिए जा रहे टैबलेट का इस्तेमाल सुचारु रूप से पढ़ाई में करने में कोई दिक्कत आती है, तो छुट्टियों में ही उन्हें दूर कर लिया जाएगा। गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक की जानी हैं। इनमें टैबलेट से पढ़ाई का एक ट्रायल पूरा करने की कोशिश विभाग करेगा। स्कूलों में पहली बार टैब के जरिये ऑनलाइन पढ़ाई शिक्षक कराएंगे।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य अध्यापकों और विद्यार्थियों को टैब से उसके ई-अधिगम से परिचित करवाना है ताकि 1 जुलाई से बिना किसी बाधा के ऑनलाइन व ब्लेंडेड लर्निंग की जा सके। छुट्टियों में यह प्रशिक्षण दोनों के लिए रुचिकर होने वाला है। इसमें ऑनलाइन कॅरियर काउंसलिंग, ऑनलाइन प्रोजेक्ट दिए जाएंगे, जिन्हें बच्चे घर पर रहकर ही शिक्षकों को ऑनलाइन जमा करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed