{"_id":"5f202f1c8ebc3e63db11b1eb","slug":"haryana-education-board-will-be-take-eighth-class-examination-after-11-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड लेगा आठवीं की परीक्षा, तैयारियों में जुटा बोर्ड प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड लेगा आठवीं की परीक्षा, तैयारियों में जुटा बोर्ड प्रशासन
Tue, 28 Jul 2020 08:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Jul 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 11 साल बाद आठवीं कक्षा की परीक्षाएं लेगा। इसी शैक्षिक सत्र 2020-2021 से आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएंगी। जिसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी समुचित तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2011 में बदलाव करके पूरे प्रदेश में आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा अंतिम बार वर्ष 2010 में संचालित करवाई गई थी। इस परीक्षा में 3,67,247 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिसमें 3,44,698 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। अब करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से शिक्षा बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-2021 से शुरू होने वाली आठवीं की बोर्ड परीक्षा से संबंधित तैयारियों पर मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय के सभागार में एक बैठक हुई। जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नियम/विनियम तैयार करने के बारे में गहनता से विचार-विमर्श किया गया है।
विज्ञापन