{"_id":"5ff6d2938ebc3e333554bf07","slug":"haryana-dgp-manoj-yadav-term-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल बढ़ा, अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल बढ़ा, अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे
Thu, 07 Jan 2021 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल मनोहर लाल सरकार ने बढ़ा दिया है। वह अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। उनका दो वर्ष का कार्यकाल फरवरी 2021 में पूरा हो रहा था।
विज्ञापन
डीजीपी यादव का कार्यकाल बढ़ने की उम्मीद पहले ही जताई जा रही थी, क्योंकि सरकार की तरफ से नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को नामों का पैनल नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन
वर्तमान डीजीपी का कार्यकाल पूरा होने से तीन महीने पहले नामों का पैनल भेजना जरूरी होता है।
मनोज यादव का कार्यकाल अभी तक बेहतर रहा है। गृह मंत्री अनिल विज के साथ छोटे-मोटे मतभेद छोड़ दिए जाएं तो वह निर्विवाद रहे। सीएम के विश्वासपात्रों में उनकी गिनती होती है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने गुरुवार दोपहर उनका कार्यकाल बढ़ाने के आदेश जारी किए। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की मंजूरी के बाद पुलिस महानिदेशक का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
18 फरवरी 2019 को 1988 बैच के आईपीएस मनोज यादव को हरियाणा का डीजीपी नियुक्त किया गया था। उन्होंने 21 फरवरी 2019 को अपना पदभार ग्रहण किया था। फरवरी 2021 के बाद अगले आदेश तक यादव हरियाणा के डीजीपी बने रहेंगे।