फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: DGP instructions - Deploy police at toll plaza

Haryana: डीजीपी के निर्देश- टोल प्लाजा पर तैनात करें पुलिस, सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा के भी आदेश

Tue, 05 Mar 2024 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 11:46 PM IST
सार

डीजीपी ने बैठक में कहा समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा भी करें। उन्होंने राज्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की।

विज्ञापन
Haryana: DGP instructions - Deploy police at toll plaza
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने राज्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षक से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक को यह भी कहा कि वह शहर में लगाए गए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि वे चालू हालत में हों।

विज्ञापन


सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने-अपने जिलों में संगीन अपराध जैसे-डकैती, लूटपाट, छीना झपटी, फिरौती संबंधी मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की स्वयं मॉनिटरिंग करें। इसके अलावा, वे ज्यादा से ज्यादा फील्ड में जाएं और अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ सीधे संपर्क में रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाके व पीसीआर पुलिसिंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है अतः: उनकी तैनाती पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान कपूर ने एमपैथी अर्थात संवेदना को सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने पुलिसकर्मियों व आमजन के प्रति संवेदना रखें और उन्हें आ रही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक पेट्रोल पंप संचालकों, व्यापार मंडलों, आभूषण विक्रेताओं तथा बैंक शाखा प्रबंधकों आदि के साथ नियमित तौर पर बैठक करते रहे।

बैठक में कपूर ने कहा, गैंगस्टर द्वारा सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले पोस्ट से प्रदेश के युवाओं के मन मस्तिष्क पर उनकी गलत छवि बनती है और कई बार वे गलत आदतों का शिकार हो जाते हैं ऐसे में हरियाणा पुलिस ऐसे युवाओं पर कड़ी नजर रख रही है, जो अपराधियों की पोस्ट को लाइक अथवा कमेंट करते हैं।


ऐसे युवाओं व उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है ताकि वे समय रहते सावधान हो जाएं और अपराध से दूर रहें। बैठक में कपूर ने कहा पुलिस अधीक्षक वर्तमान में प्रदेश में लगी हुई मैनपावर का उपयोग अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी तरीके से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed