फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy Minister Dushyant Chautala Trends on Twitter

#लाडला_दुष्यंत ट्रेंड हुआ, उपमुख्यमंत्री चौटाला दिनभर ट्विटर पर छाए रहे, जानिए क्यों

Mon, 15 Jun 2020 10:42 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Jun 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana Deputy Minister Dushyant Chautala Trends on Twitter
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को ट्विटर पर छाए रहे। दिन भर #लाडला_दुष्यंत नाम का हैशटैग ट्रेंड में रहा। दरअसल, रविवार सुबह बड़ी तेजी के साथ ट्विटर पर #लाडला_दुष्यंत नाम का हैशटैग ट्रेंड शुरू हुआ, जो कम समय में ही टॉप ट्रेंडिग में आ गया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट करते हुए #लाडला_दुष्यंत नाम से हैशटैग किया।
विज्ञापन


यह हैशटैग दोपहर से पहले ही टॉप 30 ट्रेंड्स की लिस्ट में 20वें स्थान के करीब रहा। दोपहर बाद भी यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा और यह ट्रेंड 30 हजार से ज्यादा ट्वीट के साथ 16वें स्थान पर पहुंचा। ट्विटर पर दुष्यंत के चहेतों ने उनकी उपमुख्यमंत्री व पूर्व सांसद के तौर पर उपलब्धियों के बारे में लिखा।
विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत का हरियाणा से रहा बेहद गहरा संबंध, पंचकूला से हुई थी कैरियर की शुरूआत
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट्स में गरीब, युवाओं, किसानों से जुड़े कई विषय रहे, जिनमें मुख्य रूप से युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरियों का अधिकार, किसानों की फसल खरीद और उसका सीधा खाते में भुगतान प्रमुख हैं। चौटाला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और निरंतर सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों से जुड़े रहते हैं। इसकी बदौलत ट्विटर पर करीब दो लाख और फेसबुक पर लगभग 10 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed