{"_id":"5eaeacfc27af717a184e7917","slug":"haryana-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: शराब की बोतल पर 2 से 20 रुपये तक लगेगा कोरोना सेस, कैसे खुलेंगे ठेके, जनता देगी सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: शराब की बोतल पर 2 से 20 रुपये तक लगेगा कोरोना सेस, कैसे खुलेंगे ठेके, जनता देगी सुझाव
Sun, 03 May 2020 05:11 PM IST
ajay kumar
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 May 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में शराब पर बोतल के हिसाब से कोरोना सेस लगेगा। सरकार ने प्रति बोतल 2 से 20 रुपये तक सेस लगाने का निर्णय लिया है। हरियाणा मंत्रिमंडल ने इसका फैसला 30 अप्रैल को ले लिया था। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठेके किस तरह खुलेंगे, इसके लिए डीसी व लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।
4 मई 2020 के बाद कुछ राज्य अपने स्तर पर ठेके खोलने की योजनाएं बना रहे हैं। चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों ने ठेके खोलने की पहल की है। जनता की भावनाओं के अनुरूप हम भी निर्णय लेंगे। आबकारी कर पिछले महीने से न के बराबर है। इसलिए सरकार शराब पर कोविड-19 सेस लगाया जाएगा है। यह प्रति बोतल 2 रुपये से 20 रुपये के बीच हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सेना ने कोरोना योद्धाओं को जो सम्मान दिया वे अतुलनीय कदम है। उन्होंने सभी डिपो होल्डर्स का आभार जताया जिन्होंने समय पर सामान आवंटित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस को सख्ती के साथ लागू करेंगे। उन्होंने बताया कि शराब का पुराना स्टॉक चेक किया था, 53 ऐसी जगह हैं जहां पर स्टॉक रखा जाता है। इनमें से कई में अनियमितताएं मिली हैं। उन पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला के बयान के जवाब में कहा कि हमने जनता के प्रति जिम्मेवारी निभाई है। चाहे वे हरियाणा में हो या हरियाणा से बाहर। दूर दराज के प्रदेशों से अपने फंसे हुए नागरिक को प्रदेश में लाने का काम किया है। कुल 9618 लोगों की कॉल आई जो दूसरे राज्यों में रुके हैं। कंटेनमेंट जोन से अपने नागरिक इसलिए वापस नहीं लाए जा रहे, क्योंकि पंजाब ने ये गलती की और एकदम से मरीज बढ़ गए।