फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CoronaVirus Covid 19 Cases News, CoronaVirus in Haryana, Haryana corona update

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के पॉजिटिव मिलने के बाद हरियाणा के सीएम ने खुद को किया क्वारंटीन

Thu, 20 Aug 2020 09:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 09:12 PM IST
सार

  • तीन दिन पहले दिल्ली में एसवाईएल मसले पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से सीएम ने की थी मुलाकात
  • सीएम का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, सीएम कार्यालय व आवास पर भी फैल चुका है संक्रमण 

विज्ञापन
Haryana CoronaVirus Covid 19 Cases News, CoronaVirus in Haryana, Haryana corona update
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री दिल्ली में एसवाईएल की महत्वपूर्ण बैठक में शेखावत से मिले थे। उधर, सीएम कार्यालय व आवास में भी संक्रमण फैल चुका है। सीएम के स्टाफ के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले सीएम कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी से भी मिले थे। उसके बाद सांसद सैनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


अब इन सभी हालातों मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री ने अब खुद को क्वारंटीन करने का फैसला लिया है। ट्वीट कर सीएम ने कहा है कि ‘मैं पिछले दिनों में कई ऐसे लोगों के संपर्क में आया हूं, जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। एहतियात के तौर पर मैं अपने आपको तीन दिन के लिए होम क्वारंटीन कर रहा हूं।’ 
विज्ञापन


सीएम अब सीधे विधानसभा सत्र में ही पहुंचेंगे। उधर, हरियाणा विधानसभा सत्र में भी बिना कोरोना टेस्ट एंट्री बैन कर दी गई है। लिहाजा सभी विधायकों लिए सत्र से पहले अपने ही जिलों में कोरोना टेस्ट के लिए सुविधा प्रदान की गई है। वहीं से कोरोना टेस्ट करवाने के बाद विधायक सत्र में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 11 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 996 नए केस

हरियाणा में संक्रमण के 996 मामले और आए हैं। जबकि कोराना से 11 मरीजों की मौत हो गई है। 187 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। जो वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। करनाल में तीन, पानीपत और फरीदाबाद में दो-दो, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद में एक-एक मरीज ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। अब कुल संमरीजों की संख्या अब 50926 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 578 हो गया है। 

संक्रमण की दर 5.63 प्रतिशत है और रिकवरी रेट 84.03 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में कोरोना के 7555 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। फरीदाबाद में 88, गुरुग्राम में 111, सोनीपत में 50, रेवाड़ी में 50, अंबाला में 92, रोहतक में 72, पानीपत में 98, करनाल में 58, हिसार में 44, पलवल में 23, पंचकूला में 114,  महेंद्रगढ़ में 13, झज्जर में 6, भिवानी में 16, कुरुक्षेत्र में 33, सिरसा में 25, यमुनानगर में 50, फतेहाबाद में 11, कैथल में 20 व जींद में 5 व चरखी दादरी में 17  नए मरीज सामने आए हैं। 

अब तक फरीदाबाद में 11403, गुरुग्राम में 10650, सोनीपत में 3622, रेवाड़ी में 2742, अंबाला में 2863, रोहतक में 2372, पानीपत में 2486, करनाल में 1873, हिसार में 1452, पलवल में 1345, पंचकूला में 1427, महेंद्रगढ़ में 1284, झज्जर में 1027, भिवानी में 1054, कुरुक्षेत्र में 1104, नूहं में 651, सिरसा में 830, यमुनानगर में 880, फतेहाबाद में 604, कैथल में 568, जींद में 423 व चरखी दादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 10559, गुरुग्राम में 9764, सोनीपत में 3245, रेवाड़ी में 2371, अंबाला में 2457, रोहतक में 1849, पानीपत में 1709, करनाल में 1295, हिसार में 1169, पलवल में 1239, पंचकूला में 959, महेंद्रगढ़ में 881, झज्जर में 924, भिवानी में 894, कुरुक्षेत्र में 685, नूंह में 599, सिरसा में 452, यमुनानगर में 444, फतेहाबाद में 468, कैथल में 346, जींद में 319 व चरखी दादरी में 165 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed