{"_id":"5f2da5688ebc3e3cc85fa4ab","slug":"haryana-coronavirus-covid-19-cases-news-corona-in-haryana-haryana-corona-update-haryana-corona-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana corona update: कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार, नौ और मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana corona update: कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार, नौ और मरीजों की मौत
Sat, 08 Aug 2020 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:39 AM IST
सार
- शुक्रवार को प्रदेश में 751 पॉजिटिव मरीज सामने आए
- अब 27 दिनों में दोगुनी हो रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या अब 40 हजार के पार हो गई है। प्रदेश में अब 40,054 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 33,444 मरीज ठीक हो गए है। शुक्रवार को नौ और कोरोना संक्त्रस्मितों की मौत हो गई। इसके साथ मरने वालों का कुल आंकडह़ो गया है। रेवाड़ी में 3, पानीपत में 2, करनाल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व अंबाला में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण से रिकवरी की दर 83.50 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्त्रस्मण की दर 5.66 प्रतिशत है। अब प्रदेश में 27 दिनों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गुरुग्राम में 54, फरीदाबाद में 159, सोनीपत में 60, रेवाड़ी में 49, अंबाला में 79, रोहतक में 43, पानीपत में 38, करनाल में 20, हिसार में 24, महेंद्रगढ़ में 23, भिवानी में 8, पंचकूला में 30, नूंह में 8, कुरुक्षेत्र में 16, सिरसा में 13, फतेहाबाद में 63, यमुनानगर में 15, कैथल में 5, चरखीदादरी में 3 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
अब तक गुरुग्राम में 9549, फरीदाबाद में 9830, सोनीपत में 3156, रेवाड़ी में 2046, अंबाला में 1967, रोहतक में 1843, पानीपत में 1436, करनाल में 1209, हिसार में 1089, पलवल में 1057, झज्जर में 887, महेंद्रगढ़ में 895, भिवानी में 831, पंचकूला में 846, नूंह में 581, कुरुक्षेत्र में 614, सिरसा में 505, फतेहाबाद में 459, यमुनानगर में 416, जींद में 335, कैथल में 321 व चरखी दादरी में 182 नए संक्त्रस्मित मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 8727, फरीदाबाद में 8807, सोनीपत में 2820, रेवाड़ी में 1625, अंबाला में 1600, रोहतक में 1347, पानीपत में 904, करनाल में 931, हिसार में 786, पलवल में 886, झज्जर में 801, महेंद्रगढ़ में 719, भिवानी में 773, पंचकूला में 497, नूंह ने 514, कुरुक्षेत्र में 372, सिरसा में 293, फतेहाबाद में 266, यमुनानगर में 235, जींद में 191, कैथल में 230 व चरखी दादरी में 120 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।
घर से काम कर सकती हैं गर्भवती महिलाएं
हरियाणा सरकार ने कोविड-19 महामारी के चलते हरियाणा सिविल सचिवालय में कार्य करने वाली गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होने से छूट देने और उन्हें घर से कार्य करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। सरकार ने सभी मंत्रियों और प्रशासनिक सचिवों के संयुक्त, उप सचिवों, अवर सचिवों, अधीक्षकों, उप अधीक्षकों, विशेष सचिवों, वरिष्ठ सचिवों, सचिवों तथा निजी सचिवों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके अधीन कार्य करने वाली महिला कर्मचारी जो गर्भवती हैं, उन्हें घर से कार्य करने की अनुमति दी जानी चाहिए।