Haryana: कूनो में चीतों को चीतल-हिरण परोसने पर विवाद, कुलदीप बिश्नोई ने बताया निंदनीय, लोगों ने दिया धरना
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया कि चीतों के भोजन हेतु चीतल व हिरण भेजने की सूचनाएं आ रही हैं,जो अति निंदनीय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को चीतल और हिरण परोसने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर इसका विरोध किया है। बिश्नोई ने ट्वीट किया कि चीतों के भोजन हेतु चीतल व हिरण भेजने की सूचनाएं आ रही हैं,जो अति निंदनीय है। मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि राजस्थान में विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे हिरणों की प्रजाति और बिश्नोई समाज की भावनाओं को देखते हुए इस मामले की जांच करवाई जाए और अगर ऐसा है तो तुरंत इस पर रोक लगाई जाए।
कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए चीतों के लिए हिरणों छोड़ने से बिश्नोई समाज में रोष है। बिश्नोई समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने गलत तरीके से वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ कर रही है। जब कूना नेशनल पार्क में चीता के लिए हिरणों को मारने के लिए लेकर जाया जा रहा है, यह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजगढ़ से 181 चीतल यानी हिरणों की एक प्रजाति को ले जाया गया है। देश में हिरण भी विलुप्त होने की कगार पर है। ऐसे में सरकार से खफा हरियाणा के फतेहाबाद में बिश्नोई समाज के अनेक सदस्यों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। मंगलवार को उपायुक्त को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
वहीं, धरने पर बैठे बिश्नोई समाज के सदस्यों ने कहा कि उनका धरना सोमवार से शुरू हो गया। ये धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। सरकार इसी तरह से हिरणों पर अत्याचार करती रही तो उनका आंदोलन तेज होगा। मंगलवार को कई गांवों के लोग एकत्रित होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व बनता है कि सभी वन्य प्राणियों का संरक्षण के लिए कार्य करें, लेकिन देश के मुखिया खुद के पब्लिसिटी के लिए चीतों के लिए हिरणों को दूसरे जगह से लेकर उनकी हत्या करवा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व बार सुशील बिश्नोई, विनोद कड़वासरा, अश्वनी भादू, सुंदर, बजरंग रोहज धांगड़, राजेश गोदारा, विष्णु बेनीवाल, विकास, सुरेंद्र जादूदा, कुलदीप, सचिन, दारा सिंह देहडू सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जीव प्रेेमी ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी
हिरण, चीतलों को चीतों का भोजन बनाए जाने की सूचना से जीव प्रेमियों ने जहां एक तरफ धरना शुरू कर दिया है वहीं बिश्नोई समाज के एक युवक ने आत्मदाह तक करने की बात कह दी है। काजलहेड़ी निवासी रोहित नामक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर खुद को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताया है और कहा कि चीतों को हिरणों का शिकार करने के लिए छोड़ा गया है, यह हमारे धर्म के विपरीत है।
इसलिए धर्म और जीव की रक्षा के लिए वह 25 सितंबर को हवन यज्ञ उपरांत पवित्र पाहल ग्रहण करके आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। रोहित ने कहा कि उसके एक बलिदान से उन जीवों की रक्षा होगी तो वह खुद को भाग्यशाली मानेगा। रोहित ने कहा है कि बिश्नोई ही नहीं समस्त पर्यावरण प्रेमियों व जीव प्रेमियों को इस मुहिम में आगे आना चाहिए। सरकार इन हिरणों को वापस उनके जगहों पर छोड़े। उन्होंने कहा है कि उनके बलिदान पर राजनीतिक लोग राजनीति न करें बल्कि सरकार को फैसला वापस लेने पर मजबूर करें।
चीतों के भोजन हेतु चीतल व हिरण भेजने की सूचनाएं आ रही हैं,जो अति निंदनीय है।मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि राजस्थानमें विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे हिरणों की प्रजाति और बिश्नोई समाज की भावनाओं को देखते हुए इस मामले की जांच करवाई जाए और अगर ऐसा है तो तुरंत इस पर रोक लगाई जाए
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) September 19, 2022