फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana congress protests against BJP govt in rewari

उपज से ज्यादा दिखाई गई धान की खरीद, सड़क से लेकर विधानसभा में घरेंगे: भूपेंद्र हुड्डा

Mon, 25 Nov 2019 11:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Nov 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana congress protests against BJP govt in rewari
रेवाड़ी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन के समापन अवसर पर सोमवार को रेवाड़ी में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर धान खरीद में फर्जीवाड़े के आरोप लगाए। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फर्जीवाड़ा कर प्रदेश में धान की उपज से ज्यादा खरीद दिखाई गई है।

विज्ञापन


इस तरह का फर्जीवाड़ा इस सरकार में पहले भी हो चुका है, ऐसे में सरकार को सड़क से लेकर विधानसभा में घेरा जाएगा। चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार की मिलीभगत से धान घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि ये फर्जीवाड़ा सरकार है, इसलिए किसानों के साथ भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। भाजपा-जजपा गठबंधन पर बोलते हुए सैलजा ने कहा कि यह सरकार टूटनी निश्चित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा ने सरकार के खिलाफ वोट मांगे थे, लेकिन खुद ही लालच में सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये सरकार टूटेगी ये एक दूसरे की पोल खोलेंगे। प्रदर्शन के दौरान ये भी कहा गया कि धान घोटाले पर भाजपा व जजपा नेताओं के बयान भी अलग-अलग आ रहे हैं। 

धरना प्रदर्शन के दौरान महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर विधायक गीता भुक्कल, पूर्व परिवहन मंत्री एवं विधायक आफताब अहमद, खरखौदा विधायक विधायक जयवीर बाल्मीकि, बादली विधायक कुलदीप वत्स, फरीदाबाद से पूर्व विधायक ललित नागर, फिरोजपुर झिरका  विधायक मामन खान, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मलिक व अनेक विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे। 


मैं जानता हूं सरकार जल्द टूटेगी: अशोक अरोड़ा
इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे व विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले अशोक अरोड़ा ने जजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मैं उनको जानता हूं ये सरकार जल्द टूट जाएगी। उनका इशारा दुष्यंत चौटाला की ओर था।  उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा का गठबंधन लंबा चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed