फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress new president Udaybhan take charge today

हरियाणा: प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष उदयभान ने संभाला पदभार, समर्थक विधायकों के साथ हुड्डा ने दिखाई ताकत, विरोधी खेमे के दिग्गज रहे दूर

Wed, 04 May 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 May 2022 03:49 PM IST
सार

पदभार ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, विधायक कुलदीप बिश्नोई और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव सरीखे नेता नहीं पहुंचे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा दिन में आकर लौट गईं।

विज्ञापन
Haryana Congress new president Udaybhan take charge today
हरियाणा कांग्रेस के नए प्रधान उदयभान आज संभालेंगे पदभार। - फोटो : twitter

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदयभान की ताजपोशी में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने समर्थक विधायकों के साथ अपनी सियासी ताकत दिखाई। विरोधी खेमे के दिग्गज नेता नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह से दूर रहे। राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, विधायक कुलदीप बिश्नोई और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव सरीखे नेता नहीं पहुंचे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा दिन में आकर लौट गईं। हुड्डा के साथ इनकी दूरियां पहले से जगजाहिर हैं, जो संगठन में फेरबदल के बावजूद बरकरार रहीं। 

विज्ञापन


उदयभान को बुधवार शाम चार बजे चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पदभार संभालना था, लेकिन वह शाम आठ बजे के बाद मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली से चंडीगढ़ तक हुड्डा ने उदयभान, दीपेंद्र हुड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, समर्थक विधायकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ तक रोड शो निकाला। राई, सोनीपत से चंडीगढ़ तक 20 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन


सैलजा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन से साढ़े तीन के बीच कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। वह कुछ देर रुकी, लेकिन कार्यक्रम तीन से चार घंटे लेट होने पर वह लौट गईं। उनकी दिल्ली वापसी की फ्लाइट थी, हालांकि नए अध्यक्ष को कार्यभार पूर्व अध्यक्ष को ही सौंपना होता है। विधायक किरण चौधरी व कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी कोविड पॉजिटिव होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। सैलजा समर्थक कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर व सुरजेवाला समर्थक सुरेश गुप्ता हुड्डा के रोड शो से दूर रहे। वह सीधे कांग्रेस मुख्यालय ही पहुंचे। कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव भी नहीं आए। 31 में से 25 विधायक ही कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नाई अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज हैं, उनका न आना पहले से तय था। वह पार्टी के फैसले से नाराज हैं और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पर अड़े हुए हैं। उसके बाद ही कांग्रेस में रहने या छोड़ने पर अंतिम निर्णय लेंगे।

हुड्डा पर ही पार्टी को सत्ता में लाने का दारोमदार

उदयभान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से साफ हो गया है कि विरोधी खेमे की चुनौती हुड्डा के सामने पहले की तरह बरकरार रहेगी। पार्टी को 2024 में सत्ता में लाने का दारोमदार उन्हीं पर रहेगा। उन्हें अपने दम पर ही चुनाव में विरोधी दलों को मात देने की बिसात बिछानी होगी। विरोधी खेमा आने वाले दिनों में उदयभान और हुड्डा के सामने चुनौतियां खड़ी कर सकता है। हालांकि, हुड्डा खेमे का अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है।

उदयभान के सिर कांटों भरा ताज, सबको साथ लाना चुनौती

नए अध्यक्ष उदयभान के लिए यह जिम्मेदारी कांटों भरे ताज जैसी है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती सबको साथ लाना है। इसके बाद संगठन खड़ा करने में मुश्किलें आ सकती हैं। विरोधी खेमे के नेता अड़चन डाल सकते हैं। पार्टी को दस साल बाद सत्तासीन करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी, साथ ही सभी क्षत्रपों को साधना होगा। चूंकि, भाजपा-जजपा, आप और इनेलो से पार पाने के लिए एकजुटता ही सबसे बड़ा हथियार होगी।

तीन माह में खड़ा करेंगे संगठन : उदयभान

कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि तीन महीने में पार्टी प्रदेश में संगठन खड़ा करेगी। 7 व 11 मई को दो अहम बैठकें इसी संबंध में बुलाई हैं। पहले ब्लॉक, उसके बाद जिला और अंत में प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी गठित होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रमुख ध्येय है। सबको साथ लेकर चलना प्राथमिकता रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed