फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Congress focus on Jat-SC-OBC, BJP trying to target everyone

Haryana: कांग्रेस का जाट-एससी-ओबीसी पर फोकस, भाजपा सबको साधने की कोशिश में

Mon, 09 Sep 2024 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह आशीष वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 01:43 AM IST
सार

भाजपा की पहली सूची में 19% जाट, 20% ओबीसी और 19% दलित, 13% ब्राह्मण और 12% पंजाबी हैं। वहीं कांग्रेस ने 29% जाट, 22% एससी, 22% ओबीसी को प्रतिनिधित्व दिया है। भाजपा के पंजाबी-ब्राह्मण को भी साधा है। कांग्रेस ने तीन मुस्लिमों को भी टिकट दिया है। भाजपा की सूची में एक भी मुस्लिम नहीं है। 

विज्ञापन
Haryana: Congress focus on Jat-SC-OBC, BJP trying to target everyone
नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और कांग्रेस ने तीन सूचियां जारी की हैं। दोनों ही दलों ने सूची में जातिगत समीकरणों को साधने की पुरजोर कोशिश की है। राज्य में जिन जातियों का घनत्व ज्यादा है, टिकट वितरण में उन जातियों को ज्यादा तवज्जो दी गई। कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी और एससी जातियों पर विशेष फोकस किया है। वहीं, भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी, एससी के साथ ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय को भी महत्व दिया है।

विज्ञापन


भाजपा की सूची में 19 फीसदी जाट, 12 फीसदी पंजाबी, 13 फीसदी ब्राह्मण, 20 फीसदी ओबीसी और 19 फीसदी दलितों और सात फीसदी वैश्य उम्मीदवार हैं। पहली सूची में कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। हालांकि भाजपा ने मेवात की मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कांग्रेस ने मेवात की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तीनों सीटों पर मौजूदा मुस्लिम उम्मीदवारों को पार्टी ने फिर से मौका दिया है। कांग्रेस की सूची में 29 फीसदी जाट, 22 फीसदी एससी, 22 फीसदी ओबीसी, सात फीसदी मुस्लिम, सात फीसदी ब्राह्मण और नौ फीसदी से ज्यादा पंजाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस में जाट उम्मीदवार
कांग्रेस ने 12 जाटों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें लाडवा से मेवा सिंह, गोहाना से जगबीर मलिक, बरौदा से इंदुराज नरवाल, जुलाना से विनेश फोगाट, सफीदों से सुभाष गंगोली, डबवाली से अमित सिहाग, गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून, बेरी से रघुबीर कादियान, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी और महम से बलराम ढांगी को उम्मीदवार बनाया है।
 
ओबीसी उम्मीदवार
कांग्रेस ने कालका से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, रादौर से बिशनलाल सैनी, समालखा से धर्मपाल छौक्कर, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, बादशाहपुर से वर्धन यादव और नांगल चौधरी से मंजू चौधरी को मैदान में उतारा है।

एससी समुदाय
नाै उम्मीदवारों में साढौरा से रेणु बाला, शाहाबाद से रामकरण काला, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, इसराना से बलबीर वाल्मीकि, खरखौदा से जयवीर सिंह, कालांवली से शीशपाल सिंह, कलानौर से शंकुतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल और होडल से उदयभान को मैदान में उतारा है।
 
कांग्रेस और भाजपा ने 12 फीसदी महिलाओं को दिया टिकट
महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबर स्थिति में है। कांग्रेस ने दो सूचियों में 12 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने नारायणगढ़ से शैली चौधरी, साढ़ौरा से रेणु बाला, जुलाना से विनेश फोगाट, कलानौर से शंकुतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल को उम्मीदवार बनाया है। कलानौर से रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से भाजपा ने भी महिला उम्मीदवार रेनू डाबला को मैदान में उतारा है।


विनेश सबसे युवा और रघुवीर कादियान उम्रदराज
कांग्रेस की पहली सूची में सबसे युवा उम्मीदवार 30 वर्षीय पहलवान विनेश फोगाट है, जबकि छह बार के विधायक 80 वर्षीय रघुवीर सिंह कादियान सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष 76 वर्षीय भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे बड़े उम्रदराज हैं। कादियान सबसे पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है। फिरोजपुर झिरका के प्रत्याशी मामन खान के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री है। सबसे कम शिक्षित में कुलदीप वत्स, शैली चौधरी और सुरेंद्र पंवार 10वीं पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed